BAN vs WI: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 आज, इतने बजे होगा शुरू, लाइव देखने का ये है धांसू तरीका!
BAN vs WI 1st T20 Live Streaming: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट की रोमांचक जंग जारी है। वनडे सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने 2-1 से जीत हासिल की, और अब दोनों टीमें सोमवार 27 अक्टूबर को चटोग्राम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए तैयार हैं। यह मैच टी20 के छोटे फॉर्मेट में दोनों टीमों के लिए लय हासिल करने का अहम मौका है।
मुकाबला कहां और कब होगा? (BAN vs WI 1st T20 Live Streaming)
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज पहला टी-20 मैच चटोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान अपनी संतुलित पिच के लिए जाना जाता है, जो नई गेंद से तेज गेंदबाजों और बाद में स्पिनरों दोनों को मदद देती है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 5:00 बजे होगा। शाम का यह समय ओस और स्पिन गेंदबाजों की भूमिका को निर्णायक बना सकता है।

लाइव मैच देखने का क्या है तरीका
घरेलू दर्शकों की भारी भीड़ के बीच बांग्लादेश अपनी परिचित परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा। भारत में क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। फैनकोड सीरीज के लिए विशेष डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। फैंस मैच पास या टूर पास खरीदकर हाई डेफिनिशन में पूरे एक्शन का आनंद ले सकते हैं।
दोनों टीमों के लिए क्यों ज़रूरी है यह सीरीज?
यह टी20 सीरीज दोनों टीमों के लिए 2026 टी-20 विश्व कप की तैयारी के रूप में बेहद जरूरी है। रोवमैन पॉवेल की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज टीम हाल ही में नेपाल से 2-1 से टी20 सीरीज हारने के बाद सवालों के घेरे में है। ब्रैंडन किंग, शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज की टीम नेपाल से मिली हार के बाद दमदार वापसी करना चाहेगी।
फॉर्म में हैं बांग्लादेश के खिलाड़ी
चटोग्राम में जीत उनका आत्मविश्वास और लय वापस ला सकती है। दूसरी तरफ लिटन दास के नेतृत्व में बांग्लादेश ने अपने पिछले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। वनडे सीरीज में जीत के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। तौहीद हृदय, मेहदी हसन, और तस्कीन अहमद जैसे खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं, जबकि मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने को बेताब होंगे।












Click it and Unblock the Notifications