BAN vs SL: बांग्लादेश-श्रीलंका मैच दिल्ली में कैसे होगा, GRAP 4 लगने के बाद अब क्या किया जाएगा
BAN vs SL: चारों तरफ धुंध और खराब हवा, यह इस समय दिल्ली के मौसम का हाल है। प्रदूषण की वजह से दिल्ली के लोगों का जीना मुहाल है। बच्चों को स्कूलों से छुट्टी दे दी गई है और लोग वर्क फॉर्म होम कर रहे हैं। इन सबके बीच वर्ल्ड कप में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वहां सोमवार को मैच होना है।
दिल्ली में GRAP 4 लागू कर दिया गया है। इसका मतलब है कि वहां AQI 450 से ऊपर है। हवा की खराब क्वालिटी में यह अंतिम स्टेज है। ऐसे में सवाल यही है कि इस स्थिति में दिल्ली में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला कैसे होगा। हालांकि आईसीसी की इस पर नजर है।

शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच ट्रेनिंग सेशन होना था। इसे रद्द कर दिया गया था। हवा की स्थिति बेहद खराब होने की वजह से यह किया गया था। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा है कि जैसा दिखाया जा रहा है, वह AQI स्टेडियम में नहीं है। स्थिति वहां इतनी खतरनाक नहीं है।
बीसीसीआई ने जाने-माने पल्मोनोलोजिस्ट डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की सेवाएं ली। एक स्वतंत्र विशेषज्ञ की सलाह के लिए ऐसा किया गया। स्टेडियम में लेवल कम हुआ है और इसे डॉक्टर गुलेरिया ने भी माना है। बांग्लादेश की टीम ने ट्रेनिंग भी की है। ऐसे में श्रीलंका और बांग्लादेश का मैच आयोजित होने के पूरे आसार हैं।
डॉक्टर गुलेरिया का मानना है कि AQI 150 से नीचे होता है, तो स्पोर्टिंग इवेंट्स आयोजित किये जा सकते हैं। पहले भी ऐसा किया गया है। सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी है, इस समय के आस-पास दिल्ली में इस तरह की चुनौती रहती ही है।
माना जा रहा था कि ज्यादा स्थिति खराब होने पर मैच को लखनऊ स्थानांतरित किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसका मतलब है कि मुकाबला सोमवार को निर्धारित समय के अनुसार आगे बढ़ेगा। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच होगा।












Click it and Unblock the Notifications