BAN vs PAK: पाकिस्तान या बांग्लादेश किसे मिलेगी जीत? भारत में यहां देख सकेंगे लाइव मैच

BAN vs PAK 3rd T20 Match Prediction: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जुलाई को ढाका के ऐतिहासिक शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। मेज़बान बांग्लादेश पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है और अब उसकी नज़र 3-0 की क्लीन स्वीप पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम आखिरी मैच जीतकर सम्मान बचाने और दौरे को जीत के साथ खत्म करने की कोशिश करेगी।

पाकिस्तान का प्रदर्शन रहा शर्मनाक (BAN vs PAK 3rd T20 Match Prediction)

पहले दो मैचों में दोनों टीमों के बल्लेबाज़ संघर्ष करते नजर आए हैं। दोनों मुकाबले लो-स्कोरिंग रहे, जहां गेंदबाज़ों ने बाज़ी मारी। बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज़ परवेज हुसैन एमोन ने अच्छी बल्लेबाज़ी की है और वह फिर से एक बार बड़ी पारी खेल सकते हैं। उन्होंने अब तक दो पारियों में 130 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए हैं।

BAN vs PAK 1

आखिरी मैच को जीतना चाहेगा पाकिस्तान

वहीं पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलमान मिर्ज़ा इस सीरीज में खासे प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने दो मैचों में 10 की औसत से 4 विकेट लिए हैं और उनकी गेंदबाज़ी बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल भरी रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेश इतिहास रचकर पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार क्लीन स्वीप करता है या फिर पाकिस्तान आखिरी मैच जीतकर सीरीज को जीत के साथ खत्म करती है।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस मुकाबले में जो भी टीम लक्ष्य का पीछा करेगी, उसकी जीत की संभावना ज़्यादा है। ऐसे में इस मुकाबले के दौरान टॉस काफी अहम होने वाला है। मैच शाम 5:30 बजे से शुरू होगा और भारतीय दर्शक इसे FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा मैच का लाइव प्रसारण भारतीय क्रिकेट प्रेमी सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम की पिच धीमी है और बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा। ऐसे में जो टीम टॉस जीतेगी, वो शायद पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

बांग्‍लादेश - परवेज हुसैन इमोन, तानजिद हसन तमीम, लिटन दास (कप्‍तान), तौहिद ह्दय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, मेहदी हसन, रिषाद हुसैन, तानजिम हसन शाकिब, तास्किन अहमद और मुस्‍ताफिजुर रहमान।

पाकिस्‍तान - सैम अय्यूब, फखर जमान, मोहम्‍मद हैरिस, हसन नवाज, सलमान आघा (कप्‍तान), मोहम्‍मद नवाज, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अब्‍बास अफरीदी, सलमान मिर्जा और अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+