BAN vs PAK: पहले टी-20 में किसका पलड़ा भारी? जानें भारत में लाइव देखने का तरीका
BAN Vs PAK 1st T20: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 20 जुलाई, शनिवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू मैदान पर खेलते हुए बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान की टीम युवा खिलाड़ियों को मौका देकर अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखना चाहती है।
बांग्लादेश को श्रीलंका से मिली थी जीत (BAN Vs PAK 1st T20)
बांग्लादेश का आत्मविश्वास मजबूत है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक मुश्किल सीरीज में जीत हासिल की है। टीम की कप्तानी लिटन दास के हाथों में है और वे अपनी स्पिन गेंदबाजी के दम पर घरेलू कंडीशंस का फायदा उठाना चाहेंगे। ढाका की पिच आमतौर पर धीमी होती है, जिससे स्पिनर्स को खास मदद मिलती है।

सलमान अली आगा करेंगे पाकिस्तान की कप्तानी
दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम नई लुक में दिखाई देगी। क्योंकि कई सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। सलमान अली आगा को कप्तानी सौंपी गई है और उनकी अगुवाई में युवा खिलाड़ी खुद को साबित करने का प्रयास करेंगे। पाकिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।
भारत में कैसे देखा जा सकता है मैच?
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत के किसी भी टीवी चैनल पर नहीं होगा। लेकिन भारतीय फैंस FanCode ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। बारिश भी मैच में खलल डाल सकती है, क्योंकि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ढाका में बारिश की संभावना है। ऐसे में टॉस और शुरुआती ओवर बेहद अहम हो सकते हैं।
इस मैच में बांग्लादेश के लिए लिटन दास, तौहीद हृदय और मुस्तफिजुर रहमान जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण रहेंगे। वहीं पाकिस्तान की ओर से सैमी अय्यूब, फखर जमान और मोहम्मद नवाज जैसे नामों पर नजर रहेगी। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी हैं और ऐसे में यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने का एक अच्छा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications