वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए हम बांग्लादेश के खिलाफ आक्रामक खेलेंगे, केएल राहुल ने कही यह बात

KL Rahul

BAN vs IND Test Series बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब टेस्ट सीरीज पर हैं, जिसका आगाज 14 दिसंबर से हो रहा है। बुधवार को भारतीय टीम चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। सोमवार को भारतीय कप्तान केएल राहुल और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने ट्रॉफी का अनावरण भी किया। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल ने आगामी सीरीज के लिए टीम के माइंडसेट के बारे में बताया। केएल राहुल ने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को ध्यान में रखते हुए हम अपना आक्रामक खेल जारी रखेंगे।

WTC के फाइनल के लिए खेलेंगे आक्रामक

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केएल राहुल ने कहा, "टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को ध्यान में रखते हुए हमें आक्रामक खेलना होगा। हम जानते हैं कि हम कहां खड़े हैं और फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए हमें क्या करना होगा।" आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने के लिए भारत को अगले 6 टेस्ट मैचों में से कम से कम 5 मैच किसी भी हाल में जीतने होंगे। टीम इंडिया अभी अंक तालिका में 52.08 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

रोहित की गैरमौजूदगी पर राहुल ने क्या कहा?

आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। रोहित की गैरमौजूदगी पर केएल राहुल ने कहा कि हमें ऐसी उम्मीद है कि अगले मैच तक रोहित फिट हो जाएंगे और वापसी कर लेंगे। राहुल ने कहा कि रोहित हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और वह एक अनुभवी खिलाड़ी और हमारी टीम का कप्तान है। वह ऐसा व्यक्ति है जिसे टीम वास्तव में मिस करेगी लेकिन हमें उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा और दूसरे टेस्ट के लिए वापसी करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+