BAN vs IND: कोहली और केएल राहुल के फ्लॉप शो पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर लग रही है क्लास

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य मिला है। खेल खत्म होने तक भारत ने 50 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए हैं।

KL Rahul and virat kohli flop show

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य मिला है, लेकिन बांग्लादेश के स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों की नाक में ऐसा दम किया कि यह लक्ष्य अब मुश्किल नजर आ रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए और अभी भी जीत के लिए 100 रन की जरूरत है। ढाका टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कप्तान केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली का विकेट गंवा दिया है। केएल राहुल और विराट कोहली के फिर से फ्लॉप होने पर लोग भड़क उठे हैं।

राहुल और कोहली का फ्लॉप शो

सोशल मीडिया पर केएल राहुल और विराट कोहली को जमकर लताड़ लगाई जा रही है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे केएल राहुल की नाकामी इस सीरीज में जारी है। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में केएल राहुल ने सिर्फ 2 रन बनाए। इस टेस्ट की पहली पारी में भी केएल राहुल फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 45 गेंदों का सामना कर सिर्फ 10 रन बनाए थे। वहीं विराट कोहली भी दूसरी पारी में सिर्फ 1 रन ही बना पाए। कोहली ने आउट होने से पहले 22 गेंदों का सामना किया। कोहली ने पहली पारी में 73 गेंदों का सामना करके 24 रन ही बनाए थे।

केएल राहुल और विराट कोहली की निराशाजनक पारियों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स इन दो प्लेयरों को जमकर लताड़ रहे हैं। देखें फैंस के रिएक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+