BAN vs AFG: अफगानिस्तानी खिलाड़ी ने की छक्कों की बारिश, इतनी गेंदों पर जमाया तुफानी शतक
BAN vs AFG: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तानी टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। बांग्लादेश के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे लेकिन अफगानी बल्लेबाज धुआंधार बल्लेबाजी करते चले गए। ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने सैकड़ा जमा दिया।
गुरबाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मेजबान गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का काम किया। दूसरे छोर से इब्राहिम जादरान ने उनका भरपूर सहयोग दिया। इस तरह दोनों ही बल्लेबाजों ने गदर मचाते हुए पहले विकेट के लिए बड़ी भागीदारी कर डाली।

गुरबाज ने 100 गेंदों में अपना चौथा वनडे शतक जमा दिया। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और 6 छक्के आए। खबर लिखे जाने तक वह क्रीज पर टिके हुए थे। बांग्लादेश का स्कोर भी तेजी से 177 तक पहुंच गया था। बांग्लादेश के गेंदबाजों को समझ नहीं आया कि इन बल्लेबाजों को कैसे आउट किया जाए।
गुरबाज जब भी क्रीज पर होते है, विपक्षी गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। यही रणनीति उन्होंने इस बार भी अपनाई और ताबड़तोड़ बैटिंग की। शतक के करीब आकर वह थोड़ा धीमा हो गए थे लेकिन अंततः अपनी सेंचुरी पूरी करने में सफल रहे।
तमीम इकबाल के संन्यास लेने पर बांग्लादेश टीम का कप्तान लिटन दास को बनाया गया। अफगानिस्तान की टीम इस सीरीज में आगे चल रही है। मेहमान टीम ने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया था। अफगानिस्तान ने डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 17 रनों के अंतर से मैच अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications