BAN vs AFG: बांग्लादेश ने दर्ज की टेस्ट इतिहास में रिकॉर्ड जीत, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के क्लब में शामिल
BAN vs AFG, Record win by Bangladesh: क्रिकेट में इतिहास बनते रहते हैं और ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ है। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करते हुए तहलका मचा दिया। अफगानिस्तान की टीम कहीं स्पर्धा में ही नज़र नहीं आई।
ढाका में खेले गए इस टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश ने 546 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। रनों के अंतर से यह टेस्ट क्रिकेट में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का कीर्तिमान इंग्लैंड के नाम दर्ज है। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 662 रनों का लक्ष्य दिया था। अफगानिस्तान की टीम बड़े लक्ष्य का दबाव सहन नहीं कर पाई। अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में महज 115 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। शोरिफुल इस्लाम ने 3 विकेट झटके।
सबसे ज्यादा मार्जिन से जीत दर्ज करने में ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 562 रनों से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 708 रनों का लक्ष्य दिया था। टॉप दस में भारतीय टीम का नाम नहीं है। बांग्लादेश के लिए यह ऐतिहासिक दिन रहा।
पहली पारी में बांग्लादेश ने 382 रनों का स्कोर खड़ा किया। नजमुल शान्तो ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 146 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले निजत मसूद ने पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा अहमदजई ने 2 विकेट अपने नाम किये।
अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 146 के कुल स्कोर पर सिमट गई। इसके बाद बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 425 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की शान्तो ने एक बार फिर शतक जड़ा। मोमिनुल हक ने नाबाद 121 रन बनाए। इस तरह बांग्लादेश को 662 रनों का लक्ष्य मिला और बांग्लादेश ने 546 रनों से जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications