PAK vs ENG: गुलाम ने कर दी बाबर की टीम से छुट्टी, डेब्यू टेस्ट में शतक ठोक रचा इतिहास
PAK vs ENG: मुल्तान में आज से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में पाक टीम से एक नए खिलाड़ी ने डेब्यू कर धमाल मचा दिया। बाबर आज़म की जगह इस खिलाड़ी को टीम में लाया गया था और यह फैसला बिलकुल सही साबित हुआ। कामरान गुलाम ने पहले ही मैच में शतक जमकर इतिहास रच दिया।
बाबर को बाहर करने के बाद कामरान गुलाम को पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया था और डेब्यू मैच में ही गुलाम ने हैरान करने वाला प्रदर्शन किया। उन्होंने तकनीकी कौशल दिखाते हुए इंग्लिश गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और रन बनाते चले गए।

पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप रहने के बाद बाबर आज़म को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उनकी जगह कामरान गुलाम को टीम में लाया गया था। नम्बर चार पर खेलते हुए उन्होंने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई कर दी। फिफ्टी जड़ने के बाद भी वह धैर्य से खेलते चले गए।
जहाँ बाबर आज़म ने पिछले दो सालों में कोई अर्धशतक नहीं जमाया, वहीं कामरान गुलाम ने आते ही धमाका करते हुए डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करा लिया। पाकिस्तान के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले वह 13वें खिलाड़ी बन गए हैं।
मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। हालांकि ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक जल्दी आउट हो गए। वह सिर्फ 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद एक और बड़ा झटका लगा।
कप्तान शान मसूद 3 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। यहाँ से कामरान गुलाम ने मोर्चा संभाल लिया। डेब्यू टेस्ट का दबाव झेलते हुए उन्होंने फिफ्टी जमाई और अंतिम सेशन में अपना शतक भी पूरा कर लिया। कामरान ने अपनी बैटिंग में जल्दीबाजी नहीं दिखाते हुए संयम से बल्लेबाजी की और एक यादगार सेंचुरी जमा दी।












Click it and Unblock the Notifications