एक और पारी से बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सभी बल्लेबाजों को पछाड़ा
मुल्तान, 11 जून: बाबर आजम के रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है और उन्होंने पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की, क्योंकि वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लगातार नौ अर्धशतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
Recommended Video
पाकिस्तान के कप्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 93 गेंदों में 77 रन बनाए और अपनी टीम को जिताने में भी रोल निभाया। इसके साथ ही उन्होंने बल्लेबाजी रिकॉर्ड के लिए रिकॉर्ड बुक में प्रवेश करने के लिए अपने नाम पर एक और पचास से अधिक का स्कोर जोड़ा।

बाबर का लगातार नौवां अर्धशतक
यह पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाबर का लगातार नौवां अर्धशतक था, जो अब किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे ज्यादा है। उनकी अर्धशतकीय पारी का सिलसिला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान 196 रन से शुरू हुआ, इसके बाद उन्होंने तीसरे और अंतिम टेस्ट में 66 और 55 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बाबर ने तीन मैचों में 57, 114 और 105 * दर्ज करते हुए दो शतक जमाए। इसके बाद मेन इन येलो के खिलाफ एकमात्र T20I में, बाबर ने 66 रन बनाए।

अभी ही तोड़ा है वर्ल्ड रिकॉर्ड
इससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान ने बुधवार को मुल्तान में पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने शतक के साथ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया, वे एकदिवसीय मैचों में दो अलग-अलग मौकों पर लगातार तीन शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
तब बाबर ने 107 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान को पांच विकेट से जीत दिलाई। इस उपलब्धि के साथ, बाबर ने विराट कोहली के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया, इस प्रारूप में वे कप्तान के रूप में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

पाकिस्तान ने जीती सीरीज
उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान के रूप में अपनी 13वीं पारी में मील का पत्थर हासिल किया, जबकि कोहली को वहां पहुंचने में 17 पारियां लगीं।
मैच के बारे में बात करें तो, पाकिस्तान ने बाबर (77) और इमाम-उल-हक (72) के साथ-साथ निचले-मध्य क्रम की बैटिंग के दम पर कुल 275/8 का स्कोर किया। फिर गेंदबाजी मे मोहम्मद नवाज के चार विकेटों के नेतृत्व में पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण ने वेस्टइंडीज को रन-चेज में केवल 155 रनों तक सीमित कर दिया, और पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की सुरक्षित बढ़त हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications