Pak vs SA: बाबर आजम की मदद करने मैदान में पहुंचे विराट कोहली, फिर भी नहीं बदली किस्मत
Pakistan vs South Africa Babar Azam and Virat Kohli: कप्तान बाबर आजम इन दिनों सवालों के घेरे में हैं। पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक रहा है। जिसकी वजह से कप्तान बाबर आजम की आलोचनाएं की जा रही है। कप्तान बाबर आजम के कई फसलों पर फैंस लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
कोहली-बाबर का वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर बाबर आजम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बाबर आजम इस वीडियो में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली से बल्लेबाजी को लेकर कुछ चीज पूछ रहे हैं। बाबर आजम और विराट कोहली के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर लगातार फैंस की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

बाबर से थी रनों की उम्मीद: इस वर्ल्ड कप में बाबर आजम के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। ऐसे में बाबर आजम के बल्ले से फैंस को रनों की उम्मीद थी। विराट कोहली से मिलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। बाबर आजम पाकिस्तान टीम के सबसे अहम खिलाड़ी माने जाते हैं। ऐसे में उनके आउट ऑफ फॉर्म होना टीम की परेशानियों को बढ़ाने का काम कर रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाबर आजम 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
कोहली-बाबर में तुलना: कुछ फैंस अक्सर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करते रहे हैं। वहीं क्रिकेट के दिग्गज का मानना है कि विराट कोहली की तुलना बाबर आजम से करना बहुत गलत है। विराट कोहली ने टूर्नामेंट में अपने बल्ले से सभी को खासा प्रभावित किया है। वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी: पाकिस्तान को पिछले तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। भारत-ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल दिखाई दे रहा है। अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उसे साउथ अफ्रीका के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी जीत हासिल करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications