थम नहीं रहा पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, बाबर आज़म ने किया कप्तानी छोड़ने का ऐलान
Babar Azam: विवादों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पुराना नाता रहा है। यहां कुछ न कुछ चलता रहता है। हाल ही में मोहम्मद युसूफ ने सलेक्टर पद से रिजाइन कर दिया था। अब उससे भी बड़ा बवाल सामने आया है। पाक क्रिकेट के फैन्स को इससे काफी निराशा हुई है।
पाकिस्तान के कप्तान ने सफ़ेद गेंद क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी है। बाबर आज़म ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी है। एक्सीडेंट पर उन्होंने अपना फैसला बता दिया।

इससे पहले उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 के बाद अपना पद छोड़ दिया था। पाकिस्ता का उस इवेंट में प्रदर्शन खराब रहा था। इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले बाबर आज़म को फिर से कप्तान बना दिया गया। यूएस और वेस्टइंडीज में खेले गए इस वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन रहा था।
प्रिय प्रशंसकों, मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है, जो पिछले महीने पीसीबी और टीम मैनेजमेंट को दिए गए मेरे नोटिफिकेशन से प्रभावी होगा।
बाबर ने कहा कि इस टीम को लीड करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। अब समय आ गया है कि मैं खुद की बैटिंग पर अपना ध्यान केन्द्रित करूँ। कप्तानी का अनुभव एक इनाम की तरह रहा है लेकिन इसमें अहम वर्कलोड भी शामिल हो गया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीम में इस समय कुछ भी सही नहीं चल रहा। ड्रेसिंग रूम में शाहीन अफरीदी और बाबर आज़म के बीच अनबन की खबरें भी आती रही हैं। बाबर आज़म की फॉर्म भी आजकल अच्छी नहीं चल रही। इन सब कारणों से उन्होंने कप्तानी का लोड समाप्त करने का फैसला ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications