Babar Azam से छीनी गई तीनों फॉर्मेट से पाकिस्तान की कप्तानी, वर्ल्ड कप में हार के बाद मचा हाहाकार

Babar Azam Removed From Captaincy: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। पाकिस्तान ने पांचवें स्थान पर रहते हुए वर्ल्ड कप का सफर खत्म किया। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को अफगानिस्तान जैसी आईसीसी रैंकिंग में नीचे रहने वाली टीमों से भी हार का सामना करना पड़ा।

बाबर आजम की हो रही थी आलोचना: पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होने के साथ ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम कप्तानी पद से इस्तीफा दे देंगे। बाबर आजम के कई फैसलों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। इसके अलावा उनकी बल्लेबाजी को लेकर भी कई तरह की आलोचना की जा रही थी। पाकिस्तान क्रिकेट की तरफ से अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Babar Azam 1

बाबर आजम से छीनी कप्तानी: जियो न्यूज़ की एक रिपोर्ट की मानें तो पीसीबी के अध्यक्ष जका अशरफ ने मंगलवार को पूर्व कप्तान यूनिस खान और मोहम्मद हफीज सहित कई खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया। बाबर आजम को व्हाइट बॉल यानी की वनडे और टी-20 फॉर्मेट से कप्तानी से हटाने को कहा गया है। हालांकि, बाबर आजम को टेस्ट में कप्तानी संभालने की इजाजत दी थी।

बाबर आजम ने शेयर किया पोस्ट: बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मुझे याद है कि साल 2019 में जब मुझे बतौर कप्तान चुना गया। अपनी कप्तानी में हमने रैंकिंग वन में जगह बनाई। कई उलब्धियां हासिल की, मैं पाकिस्तान के लिए बतौर खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में खेलने का काम करता रहूंगा। जो भी नया कप्तान होगा, उसको मेरा पूरा समर्थन रहेगा...पाकिस्तान जिंदाबाद!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+