रिपोर्टर के सवाल पर बाबर आजम ने लिए मजे, कहा- 'क्या आपको लगता है मैं बूढ़ा हो गया हूं'
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अपनी दमदार बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होने वाले मुकाबले में फैंस की नजरें बाबर आजम पर होगी।
नई दिल्ली, 11 अगस्त। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अपनी दमदार बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को होने वाले मुकाबले में फैंस की नजरें बाबर आजम पर होगी। भारत के लिए बाबर बल्ले के साथ काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। टी-20 फॉर्मेट में बाबर आजम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टी-20 फॉर्मेट में उनके बल्ले से लगातार रन निकलते रहे हैं।

एशिया कप से पहले नीदरलैंड से मैच खेलेगी पाकिस्तान
नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कई बातों का जिक्र किया। नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 16, 18 और 21 अगस्त को वनडे मैच खेलेगी। नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सुपर लीग सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। इसके बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ रविवार 28 अगस्त को एशिया कप का मुकाबला खेलेगी। जिसका इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

बाबर आजम ने कर दिया रिपोर्टर को ट्रोल
नीदरलैंड दौरे से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से एक रिपोर्टर ने ऐसा सवाल किया जिससे वह खुश नजर नहीं आए। रिपोर्टर ने पूछा कि आप लोगों पर लोड ज्यादा पड़ रहा है ना? रिपोर्टर के इस सवाल का जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि यह डिपेंड करता है आपकी फिटनेस कैसी है। जैसी हमारी फिटनेस है हमने कभी इसके बारे में सोचा ही नहीं। आपको लगता है मैं बूढ़ा हो गया, या हम बूढ़े हो गए? लोड अगर अधिक हो भी रहा है तो उसके लिए हमें तैयार रहना होगा। हम अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान और भारत के बीच होगी कड़ी टक्कर
नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद दोनों ही टीमें आपस में टकराएगी। भारत को पिछले साल पहली बार पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लिहाजा रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम की कोशिश एशिया कप में हिसाब बराबर करने पर होगी।

नीदरलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों को मिला मौका
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, जाहिद महमूद, हारिस रउफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा।












Click it and Unblock the Notifications