बाबर आजम से जर्नलिस्ट ने पूछा सवाल- क्या आपको बॉल समझ नहीं आई थी? कप्तान ने दिया यह जवाब

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने पहले पारी में शतक लगाया था, लेकिन दूसरी पारी में बाबर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। पाकिस्तान को इस मैच में 74 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

babar azam respond question

इंग्लैंड की टीम 17 साल के बाद पाकिस्तान के दौरे पर गई है। 1 दिसंबर से इस दौरे की शुरुआत हो गई है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 74 रन से हरा दिया था। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की टीम 0-1 से पिछड़ गई है। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 136 रन की पारी खेली थी, लेकिन दूसरी पारी में वो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। बाबर को दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने आउट किया था। स्टोक्स की एक छोटी गेंद पर बाबर आउट हुए थे। गेंद उनके अंदरूनी किनारे को लेकर विकेटकीपर ओली पोप के हाथों में चली गई थी। बाबर का यह विकेट काफी सुर्खियों में है। कल से ही उनके इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बाबर आजम से जर्नलिस्ट ने पूछा यह सवाल

मैच के बाद बाबर आजम से एक जर्नलिस्ट ने उनके विकेट को लेकर सवाल भी कर लिया। एक पत्रकार ने बाबर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा कि कल आप जिस गेंद पर आउट हुए थे क्या वो आपको समझ नहीं आई थी या क्या मामला था? आप जैसे बल्लेबाज ऐसी बॉल पर कैसे आउट हो गए? इस सवाल के जवाब में बाबर ने बड़े सहज होकर जवाब दिया। जवाब में बाबर आजम ने कहा, "ममला तो कुछ है नहीं। जब आप गलत खेलेंगे तो बाहर तो आप होंगे ही। लेकिन मेरे ख्याल से जो मैं उम्मीद कर रहा था कि बॉल थोड़ा सा आएगा, लेकिन वो विकेट पर रूककर आया, जिस वजह से वो गैप बन गया और मैं आउट हो गया।

पहले टेस्ट में हुई थी रनों की बारिश

आपको बता दें कि बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने 168 गेंदों में 136 रन की पारी खेली थी। बाबर के अलावा अब्दुल्ला शफीक (114) और इमाम उल हक (121) ने भी शतकीय पारियां खेली थीं। इन तीन शतकों के बलबूते पाकिस्तान ने पहली पारी में 579 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी 657 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 264 रन बनाकर 341 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन पाकिस्तान की टीम लक्ष्य से 74 रन पीछे रह गई थी। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+