Virat Kohli vs Babar Azam: बाबर आजम के निशाने पर कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बस चाहिए इतने रन
Virat Kohli vs Babar Azam: भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की तुलना अक्सर होती रहती है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म रहता है। टी-20 वर्ल्ड कप में 9 जून यानी रविवार को बाबर आजम और विराट कोहली लंबे समय बाद एक बार फिर से आमने-सामने होंगे।
कोहली से आगे निकलने का मौका
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के पास इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ बाबर आजम अगर मंगलवार को खेले गए खेले गए टी-20 मुकाबले में 51 रन बना देते हैं तो फिर वह रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल जाएंगे।

कोहली के नाम 4000 से अधिक रन
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने अब तक 117 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 109 पारियों में 4037 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 51 और स्ट्राइक रेट 138 का रहा है। मौजूदा समय में विराट कोहली दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 4000 से ज्यादा रन अपने नाम किया है।
बाबर को इतने रनों की जरूरत
दूसरी तरफ बात करें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की तो बाबर आजम ने 118 मैचो के 111 पारियों में अब तक 3987 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अगर बाबर आजम 13 रन बनाते हैं तो बाबर आजम टी-20 फॉर्मेट में 4000 रन पूरे कर लेंगे। वहीं अगर बाबर आजम ने 51 रन बना लिए तो फिर वह विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। और टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चार मैचो की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल की। बाबर आजम के पास दो मुकाबलों में बल्लेबाजी करके विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications