बाबर आजम वनडे और टी20 के बाद टेस्ट में भी नंबर वन बनने के बेहद करीब, कोहली टॉप 10 से हैं बाहर

दुबई, जुलाई 27। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में धमाल मचा रहे हैं। वनडे और टी20 में बाबर आजम पहले ही नंबर वन पोजिशन पर हैं और अब टेस्ट रैंकिंग में भी वो लगातार अच्छा कर रहे हैं। इस हिसाब से बाबर अब तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं। बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम चौथे स्थान पर आ गए हैं, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। बाबर 874 प्वॉइंट के साथ रैंकिंग में तीसरे पायदान पर हैं।

Babar azam

जो रूट हैं नंबर वन बल्लेबाज

दरअसल, बाबर आजम को टेस्ट रैंकिंग में जो फायदा हुआ है वो श्रीलंका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज की वजह से हुआ है। बाबर ने पहले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 119 और 55 रन की पारी खेली थी। इसी वजह से उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जो रूट नंबर 1 बल्लेबाज हैं। जो रूट के 923 प्वॉइंट हैं। बाबर आजम को रैंकिंग में एक पायदान का फायदा हुआ है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ एक रैंकिंग नीचे आ गए हैं। स्टीव स्मिथ अब चौथे पायदान पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन दूसरे स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाजों में भारत के हैं दो खिलाड़ी

आपको बता दें कि बाबर आजम वनडे और टी20 के बाद अगर टेस्ट में भी नंबर वन बल्लेबाज बन जाते हैं तो यह ना सिर्फ उनके लिए बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए भी बड़ी उपलब्धि होगी। बाबर ने हाल ही में यह कहा भी था कि वो इस खेल के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बल्लेबाज बनना चाहते हैं। टेस्ट के टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत के दो खिलाड़ी हैं, जिनमें ऋषभ पंत पांचवें और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 9वें पायदान पर हैं। पूर्व कप्तान विराट कोहली रैंकिंग में 12वें पायदान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+