'बाबर आज़म पाकिस्तान टीम की रीढ़ की हड्डी है,' शाहिद अफरीदी ने कही बड़ी बात
बाबर आज़म ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दूसरी पारी घोषित करते हुए कीवी टीम को लक्ष्य का पीछा करने के लिए बुलाया था। मुकाबला ड्रॉ हो गया था।

Shahid Afridi Reaction on Babar Azam: न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने पांचवें दिन के अंतिम सेशन के समय दूसरी पारी घोषित कर दी थी। कीवी टीम को पाकिस्तान से 138 रनों का लक्ष्य मिला था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने तेज बैटिंग की। बाबर आज़म के फैसले पर उस समय सवाल खड़े हुए। हालांकि खराब लाईट के कारण मैच आगे नहीं बढ़ पाया और ड्रॉ हो गया। बाबर आज़म की आलोचना करने वालों को पीसीबी के अंतरिम सेलेक्टर शाहिद अफरीदी ने जवाब दिया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि बाबर आज़म हमारी टीम की रीढ़ की हड्डी है। वह हमारे टॉप खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड को लक्ष्य का पीछा करने की चुनौती देते हुए पाकिस्तान की पारी घोषित कर दी थी। हम चयन समिति के रूप में उनका सपोर्ट करना चाहते हैं। उन्होंने मैच ड्रॉ होने के बाद कहा था कि टीम क्रिकेट पर ध्यान दे रही है, बाहर जो बोला जाता है उस पर नहीं। मुझे उनकी यह बता पसंद आई।
अफरीदी ने कहा कि चयन समिति हमेशा उनका समर्थन करेगी, ताकि वह मैदान पर अपना आत्मविश्वास बनाये रख सके। गौरतलब है कि बाबर आज़म ने पाकिस्तान की दूसरी पारी 8 विकेट पर 311 रनों पर घोषित कर दी गई थी। इससे न्यूजीलैंड को 138 रनों का लक्ष्य मिला था।
अंतिम सेशन में न्यूजीलैंड टीम ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए तेजी से 1 विकेट पर 61 रन बनाए थे। इसके बाद अम्पायरों ने खराब लाईट को देखते हुए खेल रोकने का निर्णय लिया। इस तरह यह मुकाबला ड्रॉ समाप्त हो गया। हालांकि अम्पायरों के इस फैसले पर फैन्स ने सवाल उठाया था। अलीम डार पाकिस्तान के ही अम्पायर हैं, ऐसे में उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। बाद में बाबर आज़म ने मीडिया को कहा था कि बाहर होने वाली बातों पर हम ध्यान नहीं देते, टीम अपने खेल पर ध्यान देती है।












Click it and Unblock the Notifications