महंगा पड़ा बाबर आज़म को यह शौक, पुलिस ने पकड़कर तुरंत दे डाली यह सज़ा
Babar Azam fined by Police: बल्लेबाजी से हेमशा सुर्ख़ियों में रहने वाले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म इस बार भी चर्चा में है। बिना मैच खेले ही वह इस बार सुर्ख़ियों में आ गए हैं। हालांकि इस बार वह नेगेटिव चीज की वजह से चर्चा में आए हैं। उनको पुलिस की तरफ से फाइन लगाया गया है।
हाइवे पर निर्धारित स्पीड से ज्यादा की गति से गाड़ी चलाने की वजह से पंजाब मोटरवे पुलिस ने बाबर आज़म को फाइन थमा दिया। हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आ पाया है कि बाबर आज़म के ऊपर लगाये गए जुर्माने की राशि कितनी है लेकिन पुलिस ने उनको बड़ा नाम होने के बाद भी नहीं छोड़ा।

एशिया कप में बाबर आज़मा के बल्ले से रन देखने को नहीं मिले थे। हालांकि एक मैच में नेपाल के खिलाफ वह शतक जड़ने में सफल रहे थे। अन्य मुकाबलों में वह फ्लॉप रहे। वर्ल्ड कप 2023 में बाबर आज़म के बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा रही है। फॉर्म उनकी अब भी अच्छी है।
वर्ल्ड कप के लिए भारत आने के लिए पाकिस्तानी टीम के वीजा में देरी देखने को मिली। सोमवार को पाक टीम का वीजा जारी कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम इस मेगा इवेंट में खेलने के लिए भारत आने वाली है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम दुबई के रास्ते भारत में प्रवेश करेगी। यहाँ वर्ल्ड कप के मुख्य इवेंट से पहले दो अभ्यास मैच होंगे।












Click it and Unblock the Notifications