'मुझे नहीं पता आप किसके बारे में बात कर रहे हैं', आलोचकों के सवाल पर बाबर ने जर्नलिस्ट को दिया यह जवाब
टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में चल रही त्रिकोणीय सीरीज को जीत लिया है। इस सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। टी20 विश्व कप से ठीक पहले इस शानदार जीत का सहरा टीम के कप्तान बाबर आजम के सिर बंध रहा है। बाबर आजम ने जब पाकिस्तानी टीम की कमान संभाली है तब से पाकिस्तान क्रिकेट लगातार आगे बढ़ रहा है। हालांकि ऐसे में बाबर आजम के आलोचकों की भी कमी नहीं है और बाबर आजम अपने आलोचकों को कूल जवाब देने के लिए अक्सर जाने जाते हैं।

बाबर ने पत्रकार के सवाल का बड़ी विनम्रता से दिया जवाब
इस बार भी बाबर आजम ने अपने आलोचकों को कुछ ऐसा ही जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, गुरुवार को न्यूजीलैंड में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए मैच के बाद बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान एक जर्नलिस्ट ने उनसे उनकी आलोचना को लेकर सवाल किया, लेकिन बाबर ने बड़ी विनम्रता के साथ पत्रकार के सवाल का जवाब दिया। बाबर के इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या कहा बाबर आजम ने?
आपको बता दें कि एक पत्रकार ने बाबर आजम से सवाल किया कि आपकी अच्छी कप्तानी के बीच भी आपकी आलोचना हो रही है तो ऐसे में आप क्या कहेंगे? बाबर ने इसका जवाब देते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं। जिसका नाम लिया है मैं उनको जनता भी नहीं। ये चीज चलती हैं, अच्छा भी करता है तो भी चलती है। लेकिन हम लोग परेशान नहीं होते। हम आलोचनाओं की परवाह नहीं करते और बस अपने गेम प्लान पर ध्यान देते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications