बाबर आजम से हो गई भारी मिस्टेक! कहा कुछ ऐसा कि फैंस ने पकड़ लिया अपना माथा और फिर...
नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पर पाकिस्तान ने आसानी के साथ कब्जा जमा लिया। सीरीज के अंतिम मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
नई दिल्ली, 22 अगस्त। नीदरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पर पाकिस्तान ने आसानी के साथ कब्जा जमा लिया। सीरीज के अंतिम मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके। पाकिस्तान की टीम पहले खेलते हुए 206 रन पर ही ऑल आउट हो गई। नीदरलैंड लक्ष्य के काफी करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंत में उसे 9 रनों से हार झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान ने किया 3-0 से क्लीन स्वीप
नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 3-0 से अपने नाम किया। रोटरडम में खेले गए आखिरी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक 91 रन बनाए। लेकिन इतने रन बनाने के बाद भी वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। दरअसल, मैच के बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि फैंस बाबर को ट्रोल करने लगे।
नीदरलैंड को बता दिया स्कॉटलैंड
मैच के बाद पोस्ट प्रेजेंटेशन के दौरान बाबर आजम से बड़ी गलती हो गई। बाबर आजम ने वनडे सीरीज में नीदरलैंड के गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए गलती से मेजबान टीम के गेंदबाजों को स्कॉटलैंड के गेंदबाज बता दिया। जिसके बाद उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। फैंस बाबर आजम के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
नसीम शाह ने झटके पांच विकेट
बाबर आजम ने कहा कि तीसरे मैच में शुरुआत में गेंद अच्छी तरह से नहीं आ रही थी। पहली पारी में हमारी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही, लेकिन इसका श्रेय स्कॉटलैंड के गेंदबाजों को जाता है, जिन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। पाकिस्तानी गेंदबाजों की बात करें तो इस मुकाबले में नसीम शाह ने 33 रन देकर 5 विकेट झटकने का काम किया। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications