Babar Azam Birthday: 15 टीमों के कप्तानों के साथ खास अंदाज में बाबर आजम ने मनाया बर्थडे, काटा केक और फिर...

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) शुरू होने से पहले सभी कप्तानों ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का 15 अक्टूबर को बर्थडे था

Babar Azam celebrated birthday: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) शुरू होने से पहले सभी कप्तानों ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का 15 अक्टूबर को बर्थडे था और इस दिन को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने उनके लिए और खास बना दिया। बाबर ने अपने 28वें जन्मदिन को एरोन फिंच द्वारा लाया गया केक काटकर सेलिब्रेट किया।

एरोन फिंच लेकर आए थे बाबर के लिए केक

एरोन फिंच लेकर आए थे बाबर के लिए केक

बाबर आजम के जन्मदिन के मौके पर एरोन फिंच उनके लिए एक स्पेशल केक लेकर पहुंचे थे। इस केक पर कई सारी चीजें बनी हुई थी, जो इसे और खूबसूरत बनाने का काम कर रही थी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से बाबर आजम के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Rohit Sharma और Babar Azam का Shoot,मैच को लेकर भी बोले | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    आईसीसी ने तस्वीर शेयर किया बर्थडे विश

    आईसीसी ने तस्वीर शेयर किया बर्थडे विश

    आईसीसी ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे बाबर आजम। केक अच्छा दिख रहा है! तस्वीर में आयरलैंड, यूएई, नामिबिया और नीदरलैंड टीम के कप्तानों के साथ खड़े होकर बाबर आजम केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। केक की बात करे तो वह हरे रंग का दिखाई पड़ रहा है, जिसमें विकेट और पिच भी बनी हुई है। केक को क्रिकेट के मैदान की थीम में बनाया गया था जो दिखने में शानदार लग रही है।

    पाकिस्तान के लिए कई यादगार पारी खेल चुके हैं बाबर

    पाकिस्तान के लिए कई यादगार पारी खेल चुके हैं बाबर

    15 अक्टूबर 1994 को पाकिस्तान के लाहौर में पैदा होने वाले बाबर आजम आज पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े नाम हैं। साल 2015 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ डेब्‍यू करने वाले बाबर ने अपने क्रिकेट करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं। यही वजह है कि वह इंटरनेशनल की क्रिकेट रैंकिंग में वनडे में पहले और टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

    पाकिस्तान को दिलाई ट्राई सीरीज में जीत

    पाकिस्तान को दिलाई ट्राई सीरीज में जीत

    बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि न्यूजीलैंड में खेली गई ट्राई सीरीज को भी जीतने में सफलता हासिल की थी। ऐसे में अब फैंस को अपने कप्तान से वर्ल्ड कप की उम्मीदें भी होगी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी भी फिट होकर टीम में लौट आए हैं, जिससे पाकिस्तान की टीम को और मजबूती मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+