Video: 'मेरे पास भी एक ही है...,' बीच मैदान पर फीमेल फैन का दिल तोड़ गए बाबर आजम, खास अंदाज में ठुकराई मांग

AUS vs PAK: पाकिस्तान 26 दिसंबर को मेलबर्न में दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मैच 360 रनों से हारने के बाद शान मसूद की अगुवाई वाली टीम जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच से कुछ दिन पहले ही वेन्यू पर पहुंच गए हैं, जहां वे तैयारियों में जुटे हैं। पाक टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के बाद एक दिल छू लेने वाला पल तब आया, जब पूर्व कप्तान बाबर आजम ने स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ बातचीत की। इस दौरान एक फीमेल फैन ने बाबर से उनकी कैप मांगी, जब वह ऑटोग्राफ दे रहे थे, लेकिन स्टार बल्लेबाज ने उसके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, और बाबर ने कहा कि उनके पास केवल एक ही कैप है और वह उसे नहीं दे सकते।

Babar Azam

इससे पहले पर्थ में पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। मोहम्मद रिजवान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने बिना मैच खेले ही कुछ ऐसा कर दिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। मैच के दौरान रिजवान को सिर पर पेपर कप रखे हुए डआउट में बैठे देखा गया।

रिजवान की ये तस्वीर देखकर कई फैंस ने उनकी तुलना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में भारतीय एक्टर बॉबी देओल के किरदार से की, इस तस्वीर पर अब फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। दरअसल, मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+