VIDEO: तो क्या अब टेस्ट खेलना छोड़ दें? मुल्तान टेस्ट में हार के बाद मीडिया पर भड़के बाबर आजम

Pakistan vs England, 2nd Test: बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्सर कुछ ऐसा कह देते हैं जो सुर्खियों में आ जाती है। एक बार फिर वह अपने जवाब के कारण चर्चा में आ गए हैं।

Babar Azam

Pakistan vs England, 2nd Test: इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। पाकिस्तान को उसी के घर में लगातार दो टेस्ट मैच शिकस्त देने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है। मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम को अपने घर पर लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी है।

पूछा सवाल तो बाबर को आया गुस्सा

वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से कुछ ऐसा कहा जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंग्लैंड से मिली हार के बाद बाबर आजम ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि तो आप क्या चाहते हैं, हम टेस्ट खेलना छोड़ दें? बाबर आजम दूसरी पारी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए, जो हार की बड़ी वजह रही।

पत्रकार ने टेस्ट को लेकर किया सवाल

Recommended Video

    PAK vs ENG: Pakistan की हार के बाद Babar Azam को आया मीडिया पर गुस्सा | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    लगातार दूसरी हार के बाद बाबर आजम से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवाल पूछे गए। इस बीच वहां मौजूद एक पत्रकार ने सवाल किया कि कई फैंस का कहना है कि आपको और मोहम्मद रिजवान को सिर्फ टी 20 फॉर्मेट पर फोकस करना चाहिए। टेस्ट में जैसे ही आप दोनों आउट होते हैं, पूरी टीम पीछे से बिखरती चली जाती है। पत्रकार के इस सवाल क जवाब बाबर ने देते हुए कहा कि नहीं हम ऐसा कुछ नहीं सोच रहे। आप क्या चाहते हैं कि हम टेस्ट खेलना बंद कर दें?

    चौथी पारी में मिला था 355 रनों का टारगेट

    पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान के पास इसे हासिल करने के लिए ढाई दिन से ज्यादा का समय था। पाकिस्तान को बस अपने विकेट को सुरक्षित रखते हुए मुकाबले को आगे बढ़ाना था। लेकिन टीम ऐसा करने से चूक गई और लगातार दूसरे मुकाबले को गंवा बैठी। पहली पारी में बाबर ने 75 रनों की अहम पारी खेली थी लेकिन दूसरी पारी में वह महज एक रन ही बना सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+