विराट के रिकॉर्ड को तोड़ने पर जर्नलिस्ट ने पूछा यह सवाल, बाबर आजम ने जवाब में कहा- कौन सा रिकॉर्ड?

नई दिल्ली, जुलाई 05। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पिछले कुछ सालों से वनडे और टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सीमित ओवर के खेल में बाबर आजम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। अपने खेल के जरिए उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड उन्होंने हाल ही में अपने नाम किया है। दरअसल, वो रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक लंबे समय तक नंबर 1 पोजिशन पर रहने का, जिसे बाबम आजम ने अपने नाम किया।

Babar Azam

बाबर आजम ने दिया मजेदार जवाब

सोमवार को बाबर आजम श्रीलंका खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान एक जर्नलिस्ट ने उनसे इसी रिकॉर्ड के बारे में सवाल पूछ लिया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबर आजम ने कहा- कौन सा रिकॉर्ड। आपको बता दें कि जर्नलिस्ट ने इस दौरान बाबर से पूछा था कि आपको विराट का रिकॉर्ड तोड़कर कैसा लगा था तो बाबर ने कहा कि कौन सा रिकॉर्ड।

आपको बता दें कि बाबर आजम ने हाल ही में विराट का एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1013 दिनों तक नंबर वन बल्लेबाज रहे, लेकिन एक लंबे अर्से से टी20 रैंकिंग में नंबर वन पर चल रहे बाबर ने विराट के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बाबर आजम ने इस रिकॉर्ड के तोड़ने को लेकर कहा कि मैं ईश्वर का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं इस रिकॉर्ड को तोड़ पाया। बाबर आजम ने बताया कि इस रिकॉर्ड को ब्रेक करने में मेरी कड़ी मेहनत शामिल है।

आपको बता दें कि बाबर आजम ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान कोहली का एक और अनोखा रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने बतौर कप्तान सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बाबर आजम ने यह कारनामा 13 पारियों में किया था, जबकि कोहली ने 17 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+