एक साथ और हमेशा के लिए- अक्षर पटेल ने अपने बर्थडे पर की गर्लफ्रेंड मेहा के साथ सगाई

नई दिल्लीः अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में सनसनीखेज प्रदर्शन करने वाले भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल गुरुवार (20 जनवरी) को 28 साल के हो गए और उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। बाएं हाथ से फिरकी फेंकने वाले अक्षर ने दिन को अपने लिए और भी खास बना दिया क्योंकि उन्होंने अपनी प्रेमिका मेहा से सगाई कर ली। इंस्टाग्राम पर पटेल ने अपनी प्रेमिका के साथ कई तस्वीरें साझा की जिसके बाद शुभकामनाओं की बाढ़ लग गई और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी शुभकामनाएं भेजीं।

अक्षर पटेल की सगाई

अक्षर पटेल की सगाई

इस बीच, अक्षर की गुजरात टीम के साथी चिंतन गाजा सोशल मीडिया पर सबसे पहले खुशखबरी साझा करने वालों में से एक थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए इवेंट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में, बाएं हाथ के स्पिनर को प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए एक घुटने के बल नीचे जाते देखा जा सकता है। अक्षर ने बड़े दिल के आकार में फूलों से घिरी जगह के पीछे 'मुझसे शादी करो' भी लिखाया था। इसमें कोई शक नहीं अक्षर ने पूरा फिल्मी अंदाज दिखाया है।

एक साथ और हमेशा के लिए

स्पिनर ने अपने सोशल मीडिया पेज अपनी नई शुरुआत की आधिकारिक घोषणा भी की। उन्होंने लिखा- "आज हमारे जीवन की नई शुरुआत है। एक साथ और हमेशा के लिए। आपको हमेशा के लिए प्यार।"

अक्षर स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण चल रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे को मिस कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उनकी टीम में वापसी की संभावना नहीं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कब एक्शन में वापसी करते हैं।

घरेलू जमीन पर गेंदबाजी में घातक रहे हैं अक्षर पटेल

घरेलू जमीन पर गेंदबाजी में घातक रहे हैं अक्षर पटेल

पटेल ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए करियर की शानदार शुरुआत की। उन्होंने तीन मैचों में 27 विकेट चटकाए जिसके दम पर टीम ने 3-1 से श्रृंखला जीती।

पटेल ने बाद में सफेद गेंद वाली टीम में भी वापसी की। अक्षर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट श्रृंखला में भाग लिया। उन्होंने शुरुआती टेस्ट में एक और पांच विकेट लिए थे, जबकि दूसरे गेम में पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+