रोहित शर्मा के बाद अब इस क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारियां, जानिए क्या रखा बेटे का नाम

Axar Patel News: भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल और उनकी पत्नी मेहा पटेल के लिए 19 दिसंबर 2024 एक खास दिन था। क्योंकि इस दिन उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। इस खुशी के मौके पर इस जोड़े ने अपने नवजात बेटे का नाम 'हक्श पटेल' रखा है। अक्षर पटेल ने इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक प्यारी तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह भारतीय जर्सी में नजर आ रहे थे।

अक्षऱ पटेल ने शेयर किया खास पोस्ट (Axar Patel)

अक्षऱ पटेल ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "वह अभी भी पैर से ऑफ साइड का पता लगा रहा है, लेकिन हम उसे नीले रंग में आप सभी से परिचित कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। हमारे दिल के सबसे खास टुकड़े, हक्श पटेल का स्वागत है। भारत के सबसे छोटे, फिर भी सबसे बड़े फैन। यह कैप्शन अक्षर के प्यार और खुशी को बताता है।

Axar Patel 1

कब हुई थी अक्षर पटेल की शादी

अक्षर पटेल और मेहा पटेल की शादी 26 जनवरी 2023 को हुई थी। मेहा पेशे से डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और 2022 में अक्षर ने अपने बर्थडे के मौके पर मेहा को प्रपोज किया था, जिसके बाद सगाई भी हो गई थी। अक्षर और मेहा अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अपनी फोटोज शेयर करते हैं।

दूसरी बार पिता बने थे भारतीय कप्तान

अक्षऱ पटेल से पहले भारतीय कप्तान पिछले महीने दूसरी बार पिता बने थे। उन्होंने 15 नवंबर 2024 में अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ अपनी खुशी को शेयर किया था। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को देर रात बेटे को जन्म दिया। रोहित ने अपने बच्चे के जन्म के लिए टीम इंडिया से ब्रेक लिया था। बेटे के जन्म के बाद रोहित और रितिका की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+