वर्ल्ड कप से पहले फायदेमंद होगी बुमराह की टीम इंडिया में वापसी, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताई बड़ी वजह

टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की अनुपस्थिति के कारण एक साल में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा है। खासकर बड़े टूर्नामेंट में टीम को स्टार गेंदबाज की काफी कमी खली है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि तेज गेंदबाज की अगुवाई में टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा ने बुमराह की वापसी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 में भाग लेने से पहले बुमराह आयरलैंड के खिलाफ भारत दौरे में दूसरी पंक्ति की टीम का नेतृत्व करेंगे, जहां बुमराह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं, वहीं महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को आशा है कि यह स्टार तेज गेंदबाज अपने वापसी सेशन में मेन इन ब्लू के लिए तुरंत प्रभाव डालेगा।

Jasprit Bumrah

मैकग्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि, यह इस पर निर्भर करता है कि चोट कैसी है। मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएंगे, क्योंकि वह बेहतरीन गेंदबाज है। ब्रेक से उन्हें मदद मिलेगी। तेज गेंदबाजों को ब्रेक और समय की जरूरत होती है जिससे कि शरीर की ताकत वापस आ सके।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'यह इस पर निर्भर करता है कि उसने मैदान पर कितना समय दिया है, कमर कैसी है और क्या उसने अपने एक्शन के साथ कुछ बदलाव किया है। मुझे लगता है कि वह पहले भी इस स्थिति का सामना कर चुके हैं और इससे उबरे हैं।'

मार्च में न्यूजीलैंड में बुमराह की सर्जरी हुई और आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में लौटने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में दो महीने से अधिक समय बिताया। 2023 सीज़न के अपने पहले मैच की तैयारी में, बुमराह ने एनसीए में कुछ अभ्यास खेल खेले हैं।

मैक्ग्रा ने कहा कि, 'मैंने उसे गेंदबाजी करते नहीं देखा है। इसलिए समय ही बताएगा। केवल वह जानता है कि वह अब किस स्थिति में हैं। इसलिए, मैं उसे वहां वापस देखने के लिए उत्सुक हूं। वह जो प्रयास और ऊर्जा लगाता है, वह बहुत जरूरी है।' ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि, विश्व कप से पहले उसके पास खुद को परखने के लिए पर्याप्त समय हैं। खेल से 11 महीने बाहर रहना लंबा समय है, उम्मीद करता हूं कि उसे वापसी के लिए कुछ ही मैच लगेंगे।

ये भी पढ़ें- 'वर्ल्ड कप में परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन...,' पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान

दरअसल, आयरलैंड दौरे पर बुमराह के अलावा युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा स्टैंड-इन कप्तान बुमराह को उनकी मदद के लिए उपकप्तान के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी, जो एशियाई खेलों में दूसरी पंक्ति की टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+