दुनिया की सबसे हॉट ग्रैंडमां के साथ सीक्रेट रिलेशन में थे Shane Warne, मौत के बाद हुआ बड़ा खुलासा

महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन को करीब-करीब 6 महीने हो गए हैं।

नई दिल्ली, 18 अगस्त: महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न (Shane Warne) के निधन को करीब-करीब 6 महीने हो गए हैं। इसी साल 4 मार्च को थाईलैंड में वॉर्न का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद पूरा क्रिकेटिंग वर्ल्ड सदमे में चला गया था। अब शेन वॉर्न के निधन के काफी समय बाद एक फेमस मॉडल ने बेहद ही सनसनीखेज खुलासा किया है। 'दुनिया की सबसे मशहूर ग्रैंडमां' के नाम से फेमस जीना स्टीवर्ट (Gina Stewart) का ऐसा कहना है कि वो वॉर्न के साथ रिलेशन में थीं।

जीना के बयान ने मचाया तहलका

जीना के बयान ने मचाया तहलका

51 साल की ऑस्ट्रेलियाई मॉडल जीना स्टीवर्ट ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो शेन वॉर्न के साथ एक सीक्रेट रिलेशनशिप में थी। जीना के मुताबिक, महान स्पिनर के निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट चुकी है और अभी तक इस सदमे से बाहर नहीं आ पाई हैं।

डेलीस्टार को दिए इंटरव्यू में जीना ने शेन वॉर्न के साथ अपने सीक्रेट रिलेशनशिप की बात को स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि, जुलाई 2018 में दोनों की पहली बार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई महीनों तक ऑनलाइन ही बात की और काफी समय के बाद एक-दूसरे से मिले।

अब बदल गई है दुनिया

अब बदल गई है दुनिया

जीना स्टीवर्ट का ऐसा कहना है कि कुछ महीनों में दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। दुनिया ने लीजेंड खोया है और मैंने अपना सबसे स्पेशल दोस्त। इंटरव्यू में जीना ने कहा, मैं वॉर्न को डेट कर रही थी, मगर इसके बारे में किसी को पता नहीं था। वो इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे।

वॉर्न के साथ अपनी मुलाकात को लेकर जीना ने कहा कि, गोल्ड कोस्ट में क्रिकेट मैच के बाद हम पहली बार मिले थे। हमने बात करने और एक-दूसरे को जानने में पूरी रात बिताई। मुझे वो बहुत दिलचस्प लगे और उनकी जिंदगी के बारे में जानना मुझे अच्छा लगा।

अब क्यों बताई सच्चाई

अब क्यों बताई सच्चाई

जीना स्टीवर्ट का ऐसा कहना है कि अब वॉर्न के निधन के इतने समय बाद वह इस बात का खुलासा इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को ट्रिब्यूट देना चाहती हैं। ऑस्ट्रेलियाई मॉडल ने कहा कि एक पब्लिकेशन अक्सर मेरी काफी तस्वीरें लेने की कोशिश करता था। मैं और वॉर्न बाहर जाने के लिए अक्सर कैप और चश्में का इस्तेमाल करते थे।

4 बच्चों की मां हैं जीना

4 बच्चों की मां हैं जीना

जीना स्टीवर्ट एक फेमस ऑस्ट्रेलियाई मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें दुनिया की सबसे हॉट ग्रैंडमां के नाम से भी जाना जाता है। ये उपाधि उन्हें एक फेमस ऑस्ट्रेलियाई मैग्जीन ने दी थी। जीना 4 बच्चों की मां हैं और फिलहाल किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 39.7k फॉलोअर्स हैं।

थाईलैंड में हुई थी वॉर्न की मौत

थाईलैंड में हुई थी वॉर्न की मौत

शेन वॉर्न की मौत थाईलैंड में हुई थी, जहां वो अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर गए हुए थे। थाईलैंड में वॉर्न अपने विला में रुके थे और वहीं एक रूम में वह संदिग्ध परिस्थियितों में मृत पाए गए थे। वॉर्न के निधन की खबर ने पूरी दुनिया और क्रिकेट फैंस को हिलाकर रख दिया था। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के नाम 145 टेस्ट मैचों में 708 और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+