भारत के खिलाफ बल्ले से धमाका करने को बेताब है यह धुरंधर, ऑस्ट्रेलिया के लिए लगाएगा रनों का अंबार!

india vs australia, odi Series Mitchell Marsh: भारत को वनडे वर्ल्ड कप से पहले इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलना है। भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

Mitchell Marsh

india vs australia, odi Series Mitchell Marsh: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर सभी की नजरें बनी हुई है। अगले महीने से खेली जाने वाली चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया पिछले कुछ समय से टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस टेस्ट सीरीज के रिजल्ट का असर वर्ल्ड चैंपियन टेस्ट के फाइनल पर भी देखने को मिल सकता है।

टेस्ट के बाद खेला जाएगा वनडे सीरीज

टेस्ट के बाद खेला जाएगा वनडे सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन भी किया जाना है। दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 17 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 19 मार्च को विशाखापट्टनम और तीसरा मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए अहम होगा। भारत ने श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज का आगाज शानदार तरीके से किया है। भारत की कोशिश न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज को जीतने की होगी।

मिशेल मार्श वापसी को बेताब

मिशेल मार्श वापसी को बेताब

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टार हरफनमौला मिशेल मार्श की टीम में वापसी हो सकती है। इंजरी के कारण वह लंबे समय से टीम से दूर हैं। टखने के आपरेशन के बाद से ही वह मैदान से दूर हैं। लेकिन मार्श अब अपनी सर्जरी से काफी हद तक रिकवरी कर चुके हैं। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत के खिलाफ वनडे सीरीज तक वह टीम में वापसी कर लेंगे। मिशेल मार्श की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी मजबूती मिलेगी। मार्श गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज तक हो सकते हैं फिट

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज तक हो सकते हैं फिट

मिशेल मार्श भारत के खिलाफ वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं। फॉक्स क्रिकेट को दिए हाल के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आज पहली बार काफी लंबे समय के बाद मैंने दौड़ने में कामयाबी हासिल की। वापसी की तरफ अपने कदम बढ़ाकर अच्छा लग रहा था। यह कठिन भी था और आसान भी। मुझे खुद पर थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि पांच से छह सप्ताह में खेलने लगूंगा। बता दें कि मार्श आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हैं। ऐसे में उनके फिट होने से दिल्ली कैपिटल्स को भी काफी राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+