IND W vs AUS W: कब और कहां देखें T20I सीरीज के मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल

अगले साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड के तैयारियों को पहचानने के लिए खिताब की दो दावेदार टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है।

Australia Women Tour of India 2022:

इस साल टी20 वर्ल्ड कप में पुरुष टीम द्वारा मात खाने के बाद भारत के पास अगले साल आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में कुछ हासिल करने का मौका है जिसकी तैयारी में 'वीमेन इन ब्लू' का सामना पांच मैचों की टी20 सीरीज में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। सीरीज भारत में 9 दिसंबर से 20 दिसंबर तक मुंबई में होनी है। ये सीरीज दोनों टीमों के लिए अपनी ताकत और कमजोरियों को समझने का बढ़िया प्लेटफॉर्म देगी।

दरअसल दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप खिताब की दावेदार से कम नहीं हैं क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ये एक सफल वर्ष रहा है। भारत ने रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप 2022 जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस साल अगस्त में कॉमनवेल्थ खेल के पहले विजेता बने। भारतीय महिला टीम दो महीने के ब्रेक के बाद एक्शन में लौट रही है।

IND W vs AUS W टी20 मैच कब और कहां लाइव देखें?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 9 दिसंबर, 2022 को शाम 7 बजे से हिंदी में ये पूरा एक्शन देख सकते हैं। मोबाइल के लिए Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 सीरीज का शेड्यूल:

1. पहला टी-20: 9 दिसंबर, डीवाई पाटिल स्टेडियम

2. दूसरा टी-20: 11 दिसंबर, डीवाई पाटिल स्टेडियम

3. तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 14 दिसंबर, ब्रेबोर्न स्टेडियम

4. चौथा टी-20: 17 दिसंबर, ब्रेबोर्न स्टेडियम

5. पांचवां टी-20: 20 दिसंबर, ब्रेबोर्न स्टेडियम

दोनों स्क्वॉड इस प्रकार हैं-

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, देविका वैद्य, सबभिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, अंजली सरवानी, मेघना सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, किम गर्थ, फोबे लीचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, एशलेग गार्डनर, एलिसे पेरी, निकोला केरी, एनाबेल सदरलैंड, डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन शुट्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+