ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बॉब्वे के खिलाफ वनडे टीम घोषित की, 13 महीने बाद लौटा धाकड़ तेज गेंदबाज
नई दिल्ली, 27 अगस्त: ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार, 27 अगस्त को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है जहां धाकड़ बॉलर की वापसी हुई है। ये मुकाबला टाउन्सविले के टोनी आयरलैंड स्टेडियम में खेल जाएगा और फैंस मिशेल स्टार्क को एक बार फिर से 50 ओवर के सफेद गेंद क्रिकेट में देख पाएंगे। बाए हाथ के तूफानी बॉलर स्टॉर्क ने जुलाई 2021 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में आखिरी बार खेला था।

मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस और मैथ्यू कुहनेमैन की जगह पर मिशेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस को जगह मिली है। लाबुशेन के साथ नहीं जाने पर, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने ऑलराउंडरों वाली टीम के साथ चलना तय किया।
फिंच ने शनिवार को रिपोर्टरों को बताया, "मार्नस को इसलिए बाहर किया गया है क्योंकि काफी ऑलराउंडर वाली टीम के साथ जा रहे हैं। दो तेज गेंदबाजों के साथ जम्पा होंगे और कैमरून ग्रीन चौथे वास्तविक गेंदबाज के रूप में खेलेंगे। और फिर मार्श, स्टोइनिस, मैक्सवेल को हमारे पांचवें गेंदबाज के रूप में प्रभावी ढंग से उपयोग करना होगा।
फिंच ने यह भी उल्लेख किया कि स्मिथ को नंबर 3 पर भेजने के लिए कुछ सोचने की जरूरत नहीं है। कप्तान ने एलेक्स कैरी की भी प्रशंसा की, जो आगामी मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे।
फिंच ने कहा, "यह हमारी बल्लेबाजी को लंबा करने का एक तरीका है, और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम कुछ और समय तक टीम की संरचना की तलाश जारी रखे। हम खुद को एक ही ढांचे तक सीमित रखना नहीं चाहते।"
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को आराम दिया गया है। बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका दौरे से चूके एडम जम्पा की भी टीम में वापसी हुई है।
पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया इलेवन: एरोन फिंच (c), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (wk), मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड












Click it and Unblock the Notifications