AUS vs SL: मैच के दौरान होर्डिंग गिरने से बाल-बाल बचे फैंस, टल गया बड़ा हादसा, देखें वीडियो
Australia vs Sri Lanka, 14th Match: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत की तलाश में थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के खिलाफ यह मैच जीतकर अपना खाता खोल लिया है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 209 रनों पर सिमट गई, जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट 215 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पारी: इस मैच में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही थी। लेकिन बाद में टीम के खिलाड़ी इस स्टार्ट को बेहतर नहीं बना सके। पहला विकेट गिरने के बाद बाकी के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। ऑस्ट्रेलिया ने दमदार वापसी करते हुए श्रीलंका को 209 रनों पर रोकने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया ने बाद में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

बाल-बाल बचे फैंस: इस मैच के दौरान हल्की-फुल्की बारिश भी देखने को मिली जिसके कारण करीब 10 से 15 मिनट तक खेल रोका गया। इस दौरान तेज हवाओं के कारण स्टेडियम में मौजूद होर्डिंग और बोर्ड भी गिर गए। बोर्ड गिरने के कारण फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ फैंस घबरा कर वहां से भागते नजर आए। स्टेडियम से कई वीडियो सामने आ रही है जिसमें तेज हवा के कारण नीचे कुर्सियों पर बोर्ड जाकर गिरती हुई नजर आ रही है।
वीडियो हो रहा वायरल: मैच में बारिश और तूफान ने फैंस को परेशान करने का काम किया। वायरल हो रहे वीडियो में फैंस अपनी जान बचाकर वहां से भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस जगह पर बोर्ड गिरा वहां कोई दर्शक मौजूद नहीं था। अगर वहां कोई भी बैठा होता तो फिर वह इस हादसे का शिकार हो सकता था। वहां मौजूद पुलिसकर्मी बोर्ड गिरने के बाद लोगों के पास भागते हुए आए।
ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत: वनडे वर्ल्ड कप का आगाज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका दोनों के लिए ही बेहद निराशाजनक रहा था। दोनों ही टीमों को शुरुआती दोनों मैचों में हर का सामना करना पड़ा था। ऐसे में तीसरा मुकाबला दोनों के लिए अहम था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में बाजी मार ली है। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 1996 की विजेता श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications