AUS vs SA Dream11: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका महामुकाबले की धांसू ड्रीम 11, कुछ घंटों में करोड़पति बनने का मौका
AUS vs SA Dream11: चैम्पियंस ट्रॉफी का सातवाँ मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है। जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल के काफी करीब चली जाएगी। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड ने अगले चरण में जगह हासिल कर ली है।
वर्ल्ड कप की तरह चैम्पियंस ट्रॉफी आराम से चलने वाला इवेंट नहीं है, यहाँ तीन ही मैच होने की वजह से दबाव काफी रहता है। एक भी मैच में हार से समीकरण बदल जाते हैं। ग्रुप ए में सभी मैच होने से पहले ही सेमीफाइनल की दो टीमों का निर्धारण हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका बीच मैच में टक्कर देखने को मिल सकती है। हेड टू हेड में ज्यादा बड़ा फर्क नहीं है। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 110 मुकाबले खेले हैं। इनमें 55 अफ्रीकी टीम ने जीते हैं और 51 में कंगारुओं को जीत मिली है। पिछली बार एकदिवसीय वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ अहम प्लेयर्स के बिना भी खतरनाक लग रही है और इसका प्रमाण इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा लक्ष्य चेज करते हुए दिया था। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी हालिया फॉर्म को देखते हुए कम नहीं आंकी जा सकती।
ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीमा ड्रीम 11 (AUS vs SA Dream11)
विकेटकीपर- जोश इंग्लिस, क्लासेन
बल्लेबाज- स्टीव स्मिथ, टेम्बा बवुमा, ट्रेविस हेड, रैसी वैन डस डुसेन
ऑल राउंडर- मैक्सवेल, मार्को यानसेन
गेंदबाज- एडम जैम्पा, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस
कप्तान- ट्रेविस हेड, उपकप्तान- रबाडा
ऑस्ट्रेलियाई टीम
मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (कीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉसन, सीन एबॉट, आरोन हार्डी, जेक फ्रेसर-मैकगर्क, तनवीर संघ
दक्षिण अफ्रीकी टीम
रयान रिकेल्टन (कीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, वियान मल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, हेनरिक क्लाजेन , कॉर्बिन बॉश












Click it and Unblock the Notifications