PAK vs AUS: शाहीन आफरीदी ने डेविड वॉर्नर को लेकर ये क्या बोल दिया? मांग रहे खराब फॉर्म की दुआ
Australia vs Pakistan Shaheen Shah Afridi: 14 दिसंबर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों की कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह पुख्ता करने की होगी। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। डेविड वॉर्नर इस सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट से को अलविदा कह देंगे।
वॉर्नर ले लेंगे संन्यास: डेविड वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। इस दौरान उनके बल्ले से जमकर रन निकले हैं। अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज को भी डेविड वॉर्नर यादगार बनना चाहेंगे। डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। लेकिन इस सीरीज से पहले ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने डेविड वॉर्नर को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया।

अफरीदी का बड़ा बयान: पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वार्नर के लिए यह सीरीज फेयरवेल के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शहीन अफ़रीदी ने उम्मीद जताई है कि डेविड वॉर्नर का यह टेस्ट सीरीज यादगार नहीं रहेगी। अफरीदी के मुताबिक डेविड वॉर्नर इस सीरीज में बड़े स्कोर नहीं कर सकेंगे। दूसरी तरफ डेविड वॉर्नर इस सीरीज में अपना पूरा दमखम दिखाना चाहेंगे।
मांग रहे खराब फॉर्म की दुआ: अफरीदी ने अपने बयान में कहा डेविड वॉर्नर का करियर शानदार रहा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेला है न केवल टी-20 में बल्कि तीनों ही फॉर्मेट में डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड बेहतरीन है। वह एक शानदार इंसान भी हैं यह उनकी आखिरी सीरीज है। उम्मीद है कि हमारे खिलाफ यह बहुत अच्छी नहीं होगी। अफरीदी नहीं चाहते कि डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के दौरान रन बनाएं। इसलिए वह उनके खराब फार्म की दुआएं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications