AUS vs PAK Dream 11: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए ये है बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
AUS vs PAK, Dream 11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 14 दिसंबर को पहले मैच के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज चल रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 का भी हिस्सा है।
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी टेस्ट 1995 में जीता था। तब से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेले गए प्रत्येक टेस्ट में हार का सामना किया है। आइए इस महामुकाबले से पहले जानते हैं कि आपकी ड्रीम टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी कमाल कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 69 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 34 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। हालांकि, 20 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान पिच रिपोर्ट
पर्थ की पिच तेज गेंदबाजों के लिए आदर्श सतह है। यह पिच गेंदबाजों को गति और उछाल प्रदान करता है, जिससे बल्लेबाज का क्रीज पर टिकना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम के पहले बल्लेबाजी करने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच के लिए बेस्ट ड्रीम- 11 टीम
- विकेटकीपर: सरफराज अहमद
- बल्लेबाज: शान मसूद, बाबर आजम (उप कप्तान), डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ
- ऑलराउंडर: ट्रैविस हेड (कप्तान), मिशेल मार्श, फहीम अशरफ
- गेंदबाज: मिशेल स्टार्क, शाहीन अफरीदी
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान का मैच कौन जीतेगा?
आंकड़ों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया इस मौच में पसंदीदा के रूप में उतरेगा और पाकिस्तान के लिए यह काफी मुश्किल होगा। इसलिए पूरी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले को अपने नाम कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications