PAK vs AUS: 'करोड़पति बनना चाहते हो, लेकिन...', शाहीन अफरीदी के फैसले से सभी हैरान
Australia vs Pakistan, 3rd Test: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी सिडनी टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 जनवरी यानी कि बुधवार से शुरू हुए सिडनी टेस्ट में शाहीन अफरीदी को ब्रेक दिया गया है। पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज पहले ही गंवा चुकी है। लगातार दो मुकाबले हारने के बाद पाकिस्तान की टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है।
रचना होगा इतिहास: पाकिस्तान के लिए अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला सम्मान की लड़ाई है। पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचना चाहेगी। पिछले 28 सालों से पाकिस्तान की टीम को ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट मैच में जीत हासिल नहीं हुई है। जीत तो दूर पाकिस्तान की टीम पिछले 28 सालों में कोई मुकाबला ड्रॉ भी नहीं करा सकी है।

शाहीन अफरीदी को मिला आराम: ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम के अनुभवी गेंदबाज शाहीन अफरीदी से इस मुकाबले में बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन उन्हें आराम दे दिया गया है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और वकार यूनुस को यह फैसला पसंद नहीं आया। वसीम अकरम ने फॉक्स क्रिकेट से बातचीत करते हुए कहा कि सिडनी टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी-20 सीरीज खेलने से पहले शाहीन अफरीदी को आराम दिया गया।
टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट: वसीम अकरम ने कहा कि वह टी-20 है उससे क्या ही फर्क पड़ता। मुझे लगता है कि वह सिर्फ मनोरंजन के लिए है जिससे बोर्ड और खिलाड़ी पैसा कमाते हैं। हालांकि खिलाड़ियों को यह पता होना चाहिए कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है। अपनी बात को आगे जारी रखते हुए वसीम अकरम ने कहा अगर हम बात करें कि 20 साल पहले सिडनी टेस्ट में क्या हुआ था तो वह सबको याद होगा। लेकिन कोई नहीं जानता होगा कि कल रात टी-20 में क्या हुआ था।
खेलने की थी उम्मीद: टेस्ट और टी-20 यही एक बड़ा अंतर है। अगर आप खेल में महान बनना चाहते हैं तो आपको यह समझा होगा। आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो इन लोगों को समझना और सीखना होगा आप दोनों बन सकते हैं लेकिन थोड़ी अधिक समझदारी के साथ। वकार यूनिस ने भी अफरीदी के फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक झटका था क्योंकि वह इस तेज गेंदबाज के मैच में खेलने की उम्मीद कर रहे थे। खास कर ऐसे समय जब पाकिस्तान की टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है।
ऐसा रहा पहला दिन: तीसरी टेस्ट मैच की बात करें तो सिडनी टेस्ट में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 313 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दोनों ही टीम बराबरी पर दिखाई दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications