AUS vs PAK: पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत के साथ सीरीज पर जमाया कब्जा, ऑस्ट्रेलिया 140 रन पर ऑलआउट
Australia vs Pakistan, 3rd ODI Highlights: पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से पाकिस्तान ने अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के नए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पर्थ में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया और ऑस्ट्रेलिया 140 रनों पर ऑल आउट हो गई।
पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीता मैच
पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 140 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे छोटा स्कोर है। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट झटके। जबकि हारिस रऊफ ने 2 विकेट लेने में कामयाबी हासिल। पाकिस्तान ने आसानी से दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाज़ी क्रम पूरी तरह से ध्वस्त
पाकिस्तान की दमदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाज़ी क्रम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। सीन एबॉट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाए और उन्होंने 41 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। इसके अलावा मैट शॉर्ट ने 30 गेंदों पर 22 रन जोड़े। लेकिन जेक फ्रेजर (07), आरोन हार्डी (12), जोस इंगलिस (07), मार्कस स्टोइनिस (08), और ग्लेन मैक्सवेल (00) जैसे अहम बल्लेबाज़ पूरी तरह से नाकाम साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 31.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और केवल 140 रनों पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर/कप्तान), कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, लांस मॉरिस।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), कामरान गुलाम, आगा सलमान, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications