AUS vs PAK: 111 साल के इतिहास में पाकिस्तानी गेंदबाजों का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन, हो गया बुरा हाल

Australia vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 318 रन बनाने में कामयाब रही। 318 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑल आउट हो गई।

पाकिस्तान ने बनाए इतने रन: 318 के जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 53 ओवर में छह विकेट होकर 186 रन बनाकर खेल रही है। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक और कप्तान शान मसूद ने अर्थशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान की टीम इस सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला गंवा चुकी है। ऐसे में सीरीज में बने रहने के लिए टीम को दूसरे मुकाबले को हर हाल में अपने नाम करना होगा।

Australia vs Pakistan 1

बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। पाकिस्तान ने पहले पारी में गेंदबाजी के दौरान 20 रन बाय के रूप में दिए जो पिछले 111 सालों में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर किसी भी विदेशी टीम द्वारा एक टेस्ट पारी में दिए गए सबसे ज्यादा बायज हैं।

जमकर लुटाए एक्स्ट्रा रन: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पारी में जमकर एक्स्ट्रा रन दिए। अतिरिक्त रन के तौर पर पाकिस्तान ने 52 रन खर्च कर दिए। जिसमें 20बाय, 15 लेग बाय, 15 वाइड और दो नो बॉल शामिल है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा एक टेस्ट पारी में दिए गए ये सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन है।

जीत मिलना नहीं है आसान: पाकिस्तान को अगर इस टेस्ट मैच में वापसी करनी है तो उसे ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में कम से कम स्कोर पर रोकना होगा। पाकिस्तान को टेस्ट मैच जीतने के लिए चौथी पारी में बड़े लक्ष्य का पीछा करना पड़ सकता है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले को जीतना आसान नहीं होने वाला है। पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को चौथी पारी में दमखम दिखाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+