AUS vs PAK: पाकिस्तान के सामने 487 का पहाड़ जैसा विशाल स्कोर, 71 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Australia vs Pakistan, 1st Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जाने पहले टेस्ट मैच में कंगारूओं ने बड़ा स्कोर बना लिया है। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 487 रन बनाकर ऑल आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन डेविड वार्नर के बल्ले से निकले। डेविड वार्नर ने 164 रनों की पारी खेली। वहीं मिचेल मार्श ने भी 90 रनों का योगदान दिया। वह अपना शतक जड़ने से चूक गए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।
आमीर जमाल ने झटके 6 विकेट: पाकिस्तान की तरफ से डेब्यू करने वाले आमीर जमाल ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। डेब्यू मैच में छह विकेट लेकर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान की ओर से आमीर जमाल ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। वहीं खुर्रम शहजाद जिनके लिए भी यह डेब्यू मुकाबला था उन्होंने दो विकेट झटके। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

71 साल बाद हुआ ऐसा: पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट इतिहास में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों का यह दमदार प्रदर्शन रहा है। आमीर जमाल और खुर्रम शहजाद ने मिलकर कल 8 विकेट झटके। 71 सालों के टेस्ट इतिहास में पाकिस्तान की तरफ से कभी भी डेब्यू करने वाले दो खिलाड़ियों ने मिलकर इतने विकट नहीं झटके थे। आमीर जमाल और खुर्रम शहजाद ने इसके साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
दोनों की नजरें जीत पर: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए ही यह सीरीज बेहद अहम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया है। पहली पारी में 487 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर दबाव डाल दिया है। ऐसे में पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कोशिश भी बड़े रन बनाने की होगी।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद।












Click it and Unblock the Notifications