AUS vs NZ: ट्रेविस हेड ने जड़ा शतक, वॉर्नर की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 388 रन

Australia vs New Zealand, 27th Match; न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने पावरप्ले यानी कि 10 ओवर में ही टीम के लिए 118 रन जोड़ लिए थे।

वॉर्नर-हेड की धमाकेदार बल्लेबाजी: डेविड वार्नर 81 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर कैच आउट हो गए। अपने 81 रनों की पारी में उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाने का काम किया। वहीं वनडे वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला खेल रहे हेड ने भी शनदार प्रदर्शन किया। हेड ने महज 67 गेंद पर 109 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और सात छक्के लगाए। ग्लेन फिलिप्स ने बोल्ड कर हेड को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। हेड ने टीम को एक मजबूत शुरुआत देने का काम किया।

Australia vs New Zealand 1

ग्लेन फिलिप्स ने की कसी हुई गेंदबाजी: ग्लेन फिलिप्स ने कराई वापसी: न्यूजीलैंड को इस मुकाबले में फिलिप्स ने वापसी कराई। डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ को आउट कर फिलिप्स ने न्यूजीलैंड को मैच में बनाए रखा। उन्होंने 10 ओवर के अपने स्पेल में 37 रन देकर तीन विकेट झटके। अच्छी शुरुआत के बावजूद मिडिल ऑर्डर में ऑस्ट्रेलिया की टीम तेज गति से रन नहीं बना सकी।

कमिंस ने किया कमाल: जिमी नीशम के एक ही ओवर में कप्तान पैट कमिंस ने चार छक्के लगाकर कुल 27 रन बटोर कर मैच का रुख एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की तरफ मोड़ दिया। पैट कमिंस और जोश इंगलिस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम रन बनाने में कामयाब रही। पैट कमिंस 14 गेंद में 37 रन बनाने का काम किया।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+