Video: स्टीव स्मिथ की स्लेजिंग में फंसे शुभमन गिल, अगली ही गेंद पर तोड़ी भारत की उम्मीद, गंवा बैठे विकेट

IND vs AUS, 5th Test: सिडनी में नई गेंद के खिलाफ टीम इंडिया का संघर्ष जारी है, क्योंकि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी तेज गेंदबाजों के सामने जल्दी आउट हो गए। विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच साझेदारी बनने के बाद भारत ने कुछ सुधार किया, लेकिन पहले सेशन की अंतिम गेंद पर शुभमन गिल आउट हो गए, जिसमें नाथन लियोन ने उनका विकेट लिया।

गिल अपने स्ट्रोकप्ले से ठोस और निर्णायक दिखे, लेकिन वे कोई बड़ा स्कोर करते इससे पहले उन्हें स्लिप फील्डर स्टीव स्मिथ ने अपनी स्लेजिंग के जाल में फंसा दिया और अगली ही गेंद पर गिन ने अपना विकेट गंवाकर भारत की उम्मीदें तोड़ दीं।

australia vs india 5th test

स्टीव स्मिथ की स्लेजिंग में फंसे शुभमन गिल
स्टीव स्मिथक को भारत के इस स्टार को परेशान करने का श्रेय दिया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे स्मिथ ने स्लिप में खड़े होकर गिल को लगातार परेशान करने की कोशिश की।

शुभमन गिल के बाद कोहली भी लौटे पवेलियन
स्मिथ अपनी स्लेजिंग की कोशिश में सफल रहे, क्योंकि लंच से ठीक पहले गिल की गेंद सीधे उनके हाथों में जा लगी। गिल के आउट होने के बाद, कोहली भी दूसरे सेशन में खेल फिर से शुरू होने के तुरंत बाद पवेलियन लौट गए। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कई झटके झेले और पूरे सेशन में संघर्ष किया, आखिर में पंत भी 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 68 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन हैं। जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा पर हैं।

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रिसिध कृष्णा, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, तनुष कोटियन, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा।

ऑस्ट्रेलिया टीम: सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, ब्यू वेबस्टर, झे रिचर्डसन, सीन एबॉट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+