IND vs AUS: गाबा में 727 दिन बाद ट्रेविस हेड ने किया ये बड़ा कमाल, भारत के खिलाफ फिर चला बल्ला
Australia vs India, 3rd Test Travis Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के कारण खेल पूरा नहीं खेला जा सका था। बारिश के कारण पहले दिन 13.2 ओवर ही खेले जा सके। हालांकि, दूसरे दिन स्थिति बेहतर हुई और खेल की शुरुआत हो गई। दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया है।
गाबा में अच्छा नहीं था हेड का रिकॉर्ड
ट्रेविस हेड का गाबा मैदान पर भारत के खिलाफ रिकॉर्ड पहले कुछ खास अच्छा नहीं रहा था। हालांकि, इस बार उन्होंने अपने पिछले खराब प्रदर्शन को बदलते हुए गाबा में भारत के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया। यह उनके लिए एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि उनके द्वारा निभाए गए मजबूत खेल से ऑस्ट्रेलिया को उम्मीदें हैं कि वह भारत को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

पिछली तीन पारियों में नहीं खुला था खाता
हेड मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के एक प्रमुख और खतरनाक बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे और टी-20 में अपनी तूफानी बैटिंग से सबका ध्यान आकर्षित किया है। इसके अलावा, टेस्ट क्रिकेट में भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए उन्हें जाना जाता है। लेकिन गाबा के मैदान पर उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। गाबा में उनके पिछले तीन टेस्ट मैचों में वो शून्य पर आउट हो गए थे। 2024 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ, दोनों पारियों में वे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इससे पहले, 2022 में श्रीलंका के खिलाफ भी गाबा में उनकी बैटिंग उतनी प्रभावी नहीं रही और वे फिर से 0 पर आउट हो गए थे।
727 दिन बाद किया कमाल
भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हेड ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 727 दिन बाद इस मैदान पर टेस्ट में अपना खाता खोला। ट्रेविस हेड ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच के दौरान यह रिकॉर्ड तोड़ा। गाबा टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लबुशेन का विकेट गिरा, उसके बाद बल्लेबाजी के लिए ट्रेविस हेड आए। उन्होंने भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जैसे ही अपना पहला रन बनाया, वह एक सिलसिला तोड़ने में सफल हुए।












Click it and Unblock the Notifications