'टेस्ट' में टॉपर बनते जा रहे हैं उस्मान ख्वाजा, जितना मुश्किल हो इम्तिहान, उतना कर रहे हैं कमाल

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने एशेज टेस्ट मैच के दूसरे दिन एजबेस्टन में अपने करियर की 15वीं शतकीय पारी खेली और वे अभी भी नाबाद है। उस्मान ख्वाजा दूसरे दिन स्टंप होने तक 279 गेंदों का सामना करते हुए 126 रन बनाकर खेल रहे थे।

ख्वाजा ने टॉप आर्डर को जिस तरह से संभाल कर रखा, वह एक बहुत बड़ा कारण है कि आस्ट्रेलिया बहुत अच्छे से वापसी करने में सफल रहा है। जब हम पिछले एक-दो साल में शतक लगाने की बात करते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में जो रूट ही याद रह जाते हैं, लेकिन ख्वाज एक और बेमिसाल खिलाड़ी हैं।

Usman Khawaja Ashes century

रूट ने 2021 के बाद से 13 शतक लगाए हैं, लेकिन जब हम 2022 की बात करते हैं तो ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा और जो रूट दोनों साथ-साथ शतक लगाकर बराबरी पर हैं। यह बताता है कि ख्वाजा ने समय के साथ कितनी जबरदस्त तरक्की की है।

अगर आप 2021 के बाद से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज को देखें तो उस्मान ख्वाजा वहां भी जो रूट के बाद दूसरे स्थान पर ही हैं। दिलचस्प बात यह है कि ख्वाजा ने 2021 में कोई शतक नहीं लगाया था। पर 2021 के बाद रूट के 13 शतक के बाद अगर किसी का नंबर है जो वह 7 शतक वाले उस्मान ख्वाजा ही हैं।

जिस तेजी से इस बल्लेबाज ने अपना ग्राफ ऊपर किया है, वह काबिले तारीफ है। संदर्भ के लिए आप समझ सकते हैं कि, 2021 के बाद टेस्ट सेंचुरी लगाने के मामले में भारत के विराट कोहली केवल एक शतक लगा पाए हैं, रोहित शर्मा ने 3 शतक लगाए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम ने चार, केन विलियमसन और स्टीव स्मिथ ने 5-5 शतक लगाए हैं। लाबुशेन और जॉनी बेयरस्टो ने छह छह शतक लगाए हैं।

2022 में उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट टीम में अपनी वापसी की थी और उसके बाद से वह साधारण रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 31 पारियों में 69.24 के औसत के साथ 1731 रन बनाए हैं, जिसमें 7 सेंचुरी शामिल है। इंग्लैंड में आखिरी बार एशेज में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर क्रिस रोजर्स थे जिन्होंने 2015 में लॉर्ड्स के मैदान पर 171 रनों की पारी खेली थी।

एजबेस्टन में तो ख्वाजा और भी खास रिकॉर्ड में शामिल हो जाते हैं, क्योंकि इससे पहले सिर्फ मार्क टेलर ने ही इस मैदान पर 1997 में शतकीय पारी (129) खेली थी। ख्वाजा एजबेस्टन में शतक लगाने के मामले में दूसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बने हैं।

2023 के टेस्ट मैचों में उस्मान ख्वाजा और भी काबिले तारीफ रहे हैं जहां उन्होंने साउथ अफ्रीका, भारत और अब इंग्लैंड में ऐसे हालातों में शतकीय पारी खेली, जब उनकी टीम की स्थिति इतनी आसान नहीं थी और पिच भी उनके ज्यादा माकूल नहीं थी। इसके अलावा गेंदबाजी की क्वालिटी बहुत ही जबरदस्त थी।

ताजा पारी के बाद ख्वाजा अपनी बेटी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए और ये एशेज के सबसे क्यूट पलों में एक बनने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+