World Cup 2023: 'दर्द ही बनी दवा, फिर जड़ा दोहरा शतक', तेंदुलकर ने खोला मैक्सवेल की करिश्माई पारी का राज

Australia vs Afghanistan Glenn Maxwell: मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर टीम को जीत दिलाने का काम किया। मैक्सवेल की इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

मैक्सवेल ने किया कमाल: ग्लेन मैक्सवेल ने जिस तरीके से ऑस्ट्रेलिया टीम को इस मुकाबले में जीत दिलाई। उसकी तारीफ हर जगह हो रही है। मैक्सवेल की इस पारी को फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि वनडे इतिहास की यह सबसे सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। इस तरह की पारी कभी किसी ने शायद ही देखी होगी।

Sachin Tendulkar 1

तेंदुलकर ने किया ट्वीट: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर तक ने ग्लेन मैक्सवेल की इस पारी की तारीफ की है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मैक्सवेल की जमकर तारीफ की। मैच के एक दिन बाद सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर से मैक्सवेल को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर ग्लेन मैक्सवेल ने कैसे यह कारनामा करने में सफलता हासिल की।

मैक्सवेल को लेकर खोला राज: बुधवार कोअपने ऑफिश्यली सोशल मीडिया अकाउंट पर सचिन तेंदुलकर ने मैक्सवेल की कुछ तस्वीरों को शेयर किया। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल दर्द से जूझते हुए नजर आ रहे थे। मैक्सवेल को लेकर सचिन ने लिखा कि जिंदगी और क्रिकेट में कई चीज ऐसी है जो मिलती-जुलती है। कुछ मौकों पर यह स्प्रिंग की तरह काम करती है जो चीज आपको पीछे खींचती है, वहीं आपको आगे भी बढ़ाती है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान मैक्सवेल क्रैम्प की समस्या से जूझ रहे थे। उस दौरान उनका फुटवर्क नहीं चल रहा था। यही वजह रही कि उन्होंने गेंद पर अपना फोकस बनाए रखा। पैर नहीं चलने की वजह से उनका सिर अस्थिर हो गया। वह गेंद को ज्यादा बेहतर तरीके से देख पा रहे थे और उनका फॉर्म भी शानदार था। कभी-कभी कोई चीज हमारे फेवर में नहीं होते हुए भी हमें फायदा पहुंचा देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+