Glenn Maxwell ने गिरते-पड़ते तोड़ा क्रिस गेल और कपिल देव का रिकॉर्ड, इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा

Australia vs Afghanistan Glenn Maxwell: अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की। अफगानिस्तान की टीम एक समय पर इस मुकाबले में पूरी तरह से हावी दिखाई दे रही थी। ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 150 रन के अंदर सिमट जाएगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद ही किसी ने अपेक्षा की होगी।

मैक्सवेल ने लगाए 21 चौके-10 छक्के: अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 128 गेंद में 201 रन बनाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी पारी से सभी को हैरान कर दिया। क्रिकेट फैंस को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि इस तरह की पारी भी कोई खिलाड़ी खेल सकता है। ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी पारी के दौरान 21 चौके और 10 छक्के लगाए और उन्होंने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को एक हारी हुई बाजी में जीत दिला दी।

Glenn Maxwell 1

दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक: वनडे इतिहास में ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे तेज दूसरा दोहरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। क्रिस गेल ने 138 गेंद में दोहरा शतक लगाया था। लेकिन मैक्सवेल ने इस मैच के दौरान महज 128 गेंद में दोहरा शतक जड़ दिया। वहीं सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम है। साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ किशन ने महज 126 गेंद में दोहरा शतक लगाया था।

अपनी इस पारी के दम पर मैक्सवेल क्रिकेट दिग्गजों से वाहवाही लूट रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे में नंबर 6 पर आकर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कपिल देव ने वनडे वर्ल्ड कप 1983 में जिंबॉब्वे के खिलाफ छठे नंबर पर आकर 175 रन बनाए थे। लेकिन अब छठे नंबर पर आकर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल आगे निकल गए हैं।

मैक्सवेल ने रचा इतिहास: मैक्सवेल ने 200 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। बल्लेबाजी के दौरान मैक्सवेल चोटिल हो गए थे। लेकिन गिरते पड़ते हुए भी उन्होंने टीम को संभाल लिया। क्रैंप आने के बावजूद भी उन्होंने एक छोर से लगातार चौके-छक्कों की बारिश कर ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले में जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+