AUS vs AFG: 'वन मैन आर्मी' बने ग्लेन मैक्सवेल, दोहरा शतक जड़ अफगानिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

Australia vs Afghanistan Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। मैक्सवेल ने अकेले दम पर अफगानिस्तान के खिलाफ टीम को जीत दिला दी। एक समय अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया पर हावी दिखाई दे रही थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने अविश्वसनीय पारी खेलकर टीम को एक हारे हुए मुकाबले मेंजीत दिलाने का काम किया।

मैक्सवेल बने हीरो: मैक्सवेल की इस दमदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल कर ली है। वर्ल्ड कप के इस मुकाबले को जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया के लिए वन मैन आर्मी वाली पारी खेलकर ग्लेन मैक्सवेल अंत तक बने रहे और टीम को जीत दिलाकर वापस पवेलियन लौटे।

Australia vs Afghanistan 1

पहली बार जड़ा दोहरा शतक: 293 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अफगानिस्तान गेंदबाजों के आगे फ्लॉप साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया ने 91 रनों पर 7 विकेट गंवा दिया था। ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी। लेकिन एक छोर से ग्लेन मैक्सवेल पिच पर डटे रहे। मैक्सवेल ने 128 गेंदो में 201 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। वर्ल्ड कप में दोहरा शतक करने वाले मैक्सवेल पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

मैक्सवेल ने किया कमाल: मैक्सवेल ने अपनी पारी में 128 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के की मदद से 201 रनों की पारी खेली। मैक्सवेल इस दौरान मैदान पर चोट से जूझते हुए नजर भी आए। इसके बावजूद भी उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा और टीम को तीन विकेट से एक यादगार जीत दिला दी। अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया यह मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+