Glenn Maxwell: ऐसी इनिंग कभी किसी ने नहीं देखी होगी, दर्द से जूझते हुए लगाई छक्कों की झड़ी, फैंस कर रहे सलाम
Australia vs Afghanistan Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल के 201 रनों की नाबाद तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अफगानिस्तान को तीन विकेट हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। सेमीफाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होना है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया को मिली कमाल की जीत: अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर 5 विकेट खोकर 291 रन बनाए थे। 292 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 46.5 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। एक वक्त पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 91 रनों पर 7 विकेट था और ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी।

मैक्सवेल ने अकेले की लड़ाई: ग्लेन मैक्सवेल ने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैक्सवेल जीत के हीरो रहे और ग्लेन मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर टीम को एक यादगार जीत दिलाई। मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 201 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए।
दर्द से जूझ रहे थे मैक्सवेल: ऑस्ट्रेलिया के अब वर्ल्ड कप में आठ मैचों में 12 अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। आठवें विकेट के लिए मैक्सवेल और कमिंस ने 202 रनों की साझेदारी निभाई। मैक्सवेल की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ: कुछ फैंस का मानना है कि वनडे की यह सबसे दिलचस्प मुकाबला रहा। वहीं कुछ फैंस इसे ऐतिहासिक मैच करार दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कभी भी वनडे इतिहास में इस तरह का मुकाबला नहीं देखा गया था। 91 रनों पर 7 विकेट गंवाने के बाद पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जिस तरीके से मुकाबला को अपने नाम किया उसे इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications