NZ vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर, जानें टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
Australia tour of New Zealand schedule: ऑस्ट्रेलिया की टीम का घरेलू सीजन समाप्त हो गया है और अब कंगारुओं ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए कमर कस ली है। कीवी टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को दो फ़ॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। शुरुआत टी20 सीरीज के साथ की जानी है। टी20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज होगी
एकदिवसीय सीरीज नहीं खेली जाएगी। इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में सीरीज आयोजित करने का फैसला लिया गया है। टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाएगी। इस तरह दो फ़ॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे।

टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच वेलिंगटन में होगा। इसके बाद अन्य दो मैच बी खेले जाने हैं। दूसरा टी20 मुकाबला 23 फरवरी को ऑकलैंड में खेले जाएगा। इसके बाद तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन भी ऑकलैंड में ही किया जाएगा।
टेस्ट सीरीज में कुल दो ही मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला 29 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 8 मार्च से शुरू होगा। दोनों टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान से ऊपर आ सकती है। कीवी टीम फ़िलहाल नम्बर एक की कुर्सी पर बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में है। डेविड वॉर्नर भी टीम में शामिल हैं और मैक्सवेल भी हैं। उनके अलावा मिचेल स्टार्क और कमिंस के अलावा जोश हेजलवुड भी टीम के साथ हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए भेजी है।
ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल
21 फरवरी, पहला टी20, वेलिंगटन
23 फरवरी, दूसरा टी20, ऑकलैंड
25 फरवरी, तीसरा टी20, ऑकलैंड
29 फरवरी, पहला टेस्ट, वेलिंगटन
8 मार्च, दूसरा टेस्ट, क्राइस्टचर्च












Click it and Unblock the Notifications