SA Vs AUS in Semi Finals: सेमीफाइनल में जब-जब टकराई साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तो कैसा रहा रिजल्ट
SA Vs AUS in Semi Finals: अफगानिस्तान पर जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही तय हो गया है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा, क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर विराजमान भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ होगा। आइए जानते हैं, इससे पहले कब-कब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल में आमना-सामना हुआ।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 17 जून 1999 के उस मुकाबले को भला कोई कैसे भूल सकता है, जब इस फॉर्मेट में सेमीफाइनल के दूसरे मैच में पहली बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मैच टाई हुआ था। दरअसल 1999 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक माना जाता है। टीमों के बीच दो मैच अंततः टूर्नामेंट का निर्णायक बन गए। ऐसा क्या हुआ जो 17 जून 1999 को बर्मिंघम के एजबेस्टन में दूसरे सेमीफाइनल में हार के बाद स्टीव वॉ की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल में जगह बना ली।

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 213 रन पर सिमट गई। जबकि लगभग आधी टीम शून्य पर आउट हो गई, कप्तान वॉ और माइकल बेवन ने पारी को आगे बढ़ाने के लिए शानदार प्रदर्शन किया।। वॉ ने 76 गेंदों में 56 रन बनाए और बेवन ने 101 गेंदों में 65 रन बनाए।
जवाब में प्रोटियाज की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन टीम जल्द ही लड़खड़ा गई और एक समय पर उनकी स्थिति 61/4 थी। फिर जैक्स कैलिस और जोंटी रोड्स ने साझेदारी करके पारी को संभाला। कैलिस ने 53 रन बनाए तो वहीं रोड्स 7 रन से अर्धशतक से चूक गए। शॉन पोलक और लांस क्लूजनर ने भी अपनी भूमिका निभाई और स्कोरबोर्ड पर क्रमशः 20 और 31 रन जोड़े।
दक्षिण अफ्रीका को तीन अंतिम गेंदों में जीत के लिए 1 रन की आवश्यकता थी। प्रोटियाज के हाथ में सिर्फ एक विकेट बचा था। स्ट्राइक पर मौजूद क्लूजनर ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद को लॉन्ग-ऑन की दिशा में खेलने की कोशिश की और तेजी से सिंगल ले लिया। लेकिन वॉ ने क्रीज से निकलने में बहुत देरी कर दी और उन्हें रन आउट होकर लौटना पड़ा। इस मुकाबले में टाई के बाद भी ऑस्ट्रेलिया हायर स्टैंडिंगके कारण फाइनल में पहुंच गया।
ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का दूसरी बार वर्ल्ड कप 2007 में हुआ आमना-सामना
वर्ल्ड कप में दोनों टीमें के बीच दूसरी बार सेमीफाइनल में आमना-सामना 2007 में हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंचा, जबकि श्रीलंका सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 81 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।
वर्ल्ड कप 2023 में तीसरी बार होगा आमना-सामना
इस बीच अब अफगानिस्तान पर जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही तय हो गया है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगी, तो देखना दिलचस्प होगा कि कौन-सी टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है।












Click it and Unblock the Notifications